Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
किन्नौर कैलाश यात्रा 90 श्रद्धालुओं के पहले जत्थे के साथ शुरू

किन्नौर कैलाश यात्रा 90 श्रद्धालुओं के पहले जत्थे के साथ शुरू

IBC24 2 weeks ago

शिमला, 30 जुलाई (भाषा) किन्नौर कैलाश यात्रा बृहस्पतिवार को शुरू हो गई और पहले दिन 90 श्रद्धालुओं ने तांगलिंग गांव से पदयात्रा आरंभ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

करीब 375 श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होंगे, जो 10 अगस्त को संपन्न होगी।

यात्रा पहले एक जुलाई से शुरू होनी थी लेकिन सुरक्षा संबंधी खतरों और स्थानीय समुदाय के विरोध के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

किन्नौर कैलाश यात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं कल्पा के उपमंडलीय मजिस्ट्रेट प्रवीण भारद्वाज ने कहा कि कुछ स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने के खतरे के कारण यात्रा को पहले स्थगित करना पड़ा था।

उन्होंने कहा, ''10 जुलाई को एक निरीक्षण दल को दोबारा भेजा गया था जिसने 16 जुलाई को अपनी रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट के आधार पर संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा एवं मरम्मत कार्य पूरे किए जा रहे हैं जिसके बाद यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया गया।''

यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 28 जुलाई से शुरू हुआ था, जबकि ऑफलाइन पंजीकरण बृहस्पतिवार से शुरू होगा।

कुल 375 श्रद्धालुओं में से 175 का पंजीकरण ऑनलाइन, 125 का ऑफलाइन और 75 का पंजीकरण 'किन्नौर एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन' के माध्यम से किया जाएगा।

यात्रा तांगलिंग-मालिंग-खाता-गुफा मार्ग से आयोजित की जाएगी।

भाषा

सिम्मी गोला

गोला

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24