Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कोलकाता : तारातला फ्लाईओवर पर सीएनजी टैंकर लीक होने से यातायात बाधित

कोलकाता : तारातला फ्लाईओवर पर सीएनजी टैंकर लीक होने से यातायात बाधित

IBC24 1 week ago

कोलकाता, दो जून (भाषा) दक्षिण कोलकाता के तारातला फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह एक सीएनजी टैंकर में रिसाव का पता चलने के बाद यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि रिसाव की सूचना सुबह करीब सात बजकर 55 मिनट पर मिली जब टैंकर फ्लाईओवर पर था।

उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर फ्लाईओवर को तुरंत वाहनों के लिए बंद कर दिया गया, जिससे डायमंड हार्बर रोड पर यातायात जाम हो गया।

पुलिस ने बताया कि दमकल के एक वाहन को भी मौके पर भेजा गया था।

एक अधिकारी ने बताया, ''सीएनजी टैंकर में रिसाव हुआ था। स्थिति पर तुरंत काबू पा लिया गया और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।''

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टैंकर से काला धुआं निकलता देखा गया।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा आकलन के बाद फ्लाईओवर को यातायात के लिए खोल दिया गया है और इस घटना में किसी के घायल होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है।

भाषा

सुरभि मनीषा

मनीषा

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24