Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कोस्त्युक ने स्वियातेक को हराकर पहली बार फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

कोस्त्युक ने स्वियातेक को हराकर पहली बार फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

IBC24 4 months ago

पेरिस, 31 मई (एपी) मार्टा कोस्त्युक ने रविवार को यहां चार बार की चैंपियन इगा स्वियातेक को 7-5, 6-1 से हराकर पहली बार फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई और इस तरह से उनके जन्मदिन की पार्टी में रंग में भंग डाल दिया।

कोस्त्युक ने इस सत्र में अभी तक क्ले कोर्ट पर कोई मैच नहीं गंवाया है। इससे पहले स्वियातेक के खिलाफ उन्हें तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा था। यहां तक की उन्होंने विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी के खिलाफ अभी तक एक सेट भी नहीं जीता था।

रविवार को अपना 25 वां जन्मदिन मना रही स्वियातेक ने पहले सेट में अच्छी चुनौती पेश की लेकिन इसके बाद कोस्त्युक हावी हो गई और सीधे सेटों में जीत दर्ज करके पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही।

स्वियातेक ने 2024 में फ्रेंच ओपन जीता था लेकिन उसके बाद वह क्लेकोर्ट पर कोई खिताब नहीं जीत पाई।

सत्र के अंत में संन्यास लेने की योजना बना रही रोमानियाई अनुभवी खिलाड़ी सोराना क्रिस्टिया ने चीन की क्वालीफायर वांग जियू को 6-3, 7-6 (4) से हराकर अपने दूसरे रोलां गैरां क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इस तरह उन्होंने 17 साल बाद पहली बार अंतिम आठ में जगह बनाई।

एपी नमिता आनन्द

आनन्द

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24