Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Kulgam Terror Attack Update: आतंकी हमले में मारे गए दीपक के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाए परिजन, प्रशासन ने करवाया अंतिम संस्कार, कुलगाम में की गई थी हत्या

Kulgam Terror Attack Update: आतंकी हमले में मारे गए दीपक के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाए परिजन, प्रशासन ने करवाया अंतिम संस्कार, कुलगाम में की गई थी हत्या

IBC24 2 months ago

Kulgam Terror Attack Update:सक्ती: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम क्षेत्र में हुए आतंकी हमले में सक्ती जिले के मजदूर दीपक रात्रे की हत्या के मामले में नया अपडेट सामने आया है।

सुरक्षा और प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए मृतक का पार्थिव शरीर उनके गृहग्राम नहीं लाया गया। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने मृतक के परिजनों की उपस्थिति में वहीं अंतिम संस्कार कराया गया। परिजनों द्वारा लगातार घटना के बाद से शव को गृह ग्राम तक लाने को लेकर गुहार लगाई गई। मगर वहाँ प्रशासन से शव लाने को लेकर किसी भी प्रकार की मदद नहीं मिली। जबकि परिजन दीपक रात्रे का अंतिम दर्शन को लेकर घटना के बाद से टकटकी लगाकर राह ताखते रहे मगर वहां प्रशासन से मदद नहीं मिलने से अंतिम दर्शन भी परिजनों को मुनासिब नहीं हुआ।

परिजनों को मिली आर्थिक साहयता

Kulgam Terror Attack Update: जानकारी के अनुसार, अंतिम संस्कार के दौरान प्रशासन ने मृतक के परिजनों को तत्काल 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। साथ ही कुल 12 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गई है, जिसमें शेष 10 लाख रुपये जल्द प्रदान किए जाने की बात कही गई है। दीपक रात्रे सक्ती जिले के बुंदेली गांव के निवासी थे, लेकिन बचपन से अपने मामा के घर हरदीडीह में रहकर पढ़ाई-लिखाई की थी। उनका विवाह भी हरदीडीह से ही हुआ था। करीब एक वर्ष पहले वे अपनी पत्नी और भाई के साथ रोजगार की तलाश में जम्मू-कश्मीर गए थे, जहां मजदूरी का कार्य कर रहे थे। शनिवार को हुए आतंकियों के हमले में उनकी मौत हो गई। दीपक की मौत से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और परिवार के लिए हर संभव सरकारी सहायता की मांग की है। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इन्हें भी पढ़ें:-

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24