Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
LPG Home Delivery News: आम आदमी के लिए बड़ी खुशखबरी, अब ब्लिंकिट से मिलेगा गैस सिलेंडर, महज कुछ ही मिनटों में होगी होम डिलीवरी, जानिए कितनी होगी कीमत

LPG Home Delivery News: आम आदमी के लिए बड़ी खुशखबरी, अब ब्लिंकिट से मिलेगा गैस सिलेंडर, महज कुछ ही मिनटों में होगी होम डिलीवरी, जानिए कितनी होगी कीमत

IBC24 1 month ago

भोपाल। LPG Home Delivery News: देश में गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग और महंगाई के बीच उपभोक्ताओं के लिए एक राहतभरी खबर है, गैस कंपनियों ने आम जनता के लिए 10 किलो का एलपीजी सिलेंडर लॉन्च कर दिया है।

बताया जा रहा है कि एमपी की राजधानी भोपाल में आज से 10 किलो के एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी सेवा शुरू हो गई है। अब उपभोक्ता ब्लिंकिट (Blinkit Gas Cylinder) के जरिए घर बैठे सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे। कंपनी का दावा है कि महज 10 मिनट में सिलेंडर की डिलीवरी की जाएगी।

आपको बता दें कि शनिवार से इंदौर, गुरुग्राम,पुणे और कोयंबटूर में 10 किलोग्राम का ‘फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL)’ सिलिंडर उपलब्ध करा दिया गया है। वहीं अब भोपाल में भी इसकी डिलीवरी (Bhopal LPG News) शुरू कर दी गई है। आज से ब्लिंकिट के जरिए घर बैठे सिलेंडर की डिलीवरी होगी। फिलहाल इस सेवा की शुरुआत शहर की तीन गैस एजेंसियों और चुनिंदा इलाकों से की गई है, जल्द विस्तार भी किया जाएगा। इंडियन ऑयल के अधिकारियों के अनुसार, यह सेवा पूरे देश में 30 अक्टूबर तक लागू कर दी जाएगी।

जानिए कितनी है कीमत?

LPG Home Delivery News इस योजना का लाभ मुख्य रूप से किराए पर रहने वाले परिवार, पढ़ाई कर रहे छात्र, अक्सर शहर बदलने वाले नौकरीपेशा लोग और छोटे व्यापारी शामिल हैं। 10 किलो के एलपीजी सिलेंडर के लिए सिक्योरिटी राशि 3,186 रुपये निर्धारित की गई है, जबकि प्रति रिफिल की कीमत 1,550 रुपये होगी।

सामान्य सिलेंडर से होगा महंगा

LPG Home Delivery News नियमित कनेक्शन वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर (जिसकी रीफिलिंग लगभग 676.50 रुपये में होती है) की तुलना में यह FTL सिलेंडर करीब 1000 रुपये अधिक महंगा है।

ये भी पढ़ें

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24