Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
महाराष्ट्र: पारिवारिक विवाद के कारण एक महिला ने बच्चे के मुंह में चिपकने वाला पदार्थ डाला

महाराष्ट्र: पारिवारिक विवाद के कारण एक महिला ने बच्चे के मुंह में चिपकने वाला पदार्थ डाला

IBC24 1 month ago

पुणे, चार अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने नौ महीने के भतीजे के मुंह में चिपकने वाला पदार्थ डालने के आरोप में एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि घटना 31 जुलाई को शहर के लोहगांव इलाके में हुई, बच्चे का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर है।

बच्चे के पिता की ओर से लोहगांव थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के दो अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ भी भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान सानिया शेख के रूप मे हुई है। वह बच्चे की चाची है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी का शिकायतकर्ता की पत्नी के साथ लंबे समय से घरेलू विवाद था। इसी वजह से शेख ने 31 जुलाई को लोहगांव में शिकायतकर्ता के घर में बच्चे के मुंह में कथित तौर पर चिपकने वाला पदार्थ डाल दिया। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।"

भाषा जोहेब देवेंद्र

देवेंद्र

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24