Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मणिपाल हेल्थ के आईपीओ को 4.92 गुना बोलियां मिलीं

मणिपाल हेल्थ के आईपीओ को 4.92 गुना बोलियां मिलीं

IBC24 3 weeks ago

यी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 4.92 गुना बोलियां मिलीं।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के आईपीओ में 9,00,88,286 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 44,30,73,025 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 8.25 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के कोटे को 1.02 गुना अभिदान मिला। खुदरा निवेशकों की श्रेणी को 93 प्रतिशत अभिदान मिला।

मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज ने एंकर निवेशकों से 4,167 करोड़ रुपये जुटाए। इनमें अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी और एलियांज ग्लोबल इन्वेस्टर्स फंड शामिल हैं।

आईपीओ का मूल्य दायरा 560-590 रुपये प्रति शेयर है, जिससे ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन 77,600 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक बैठता है।

बेंगलुरु स्थित कंपनी के आईपीओ में 8,000 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों का ताजा निर्गम और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 2.16 करोड़ इक्विटी शेयरों तक का बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

कंपनी ताजा निर्गम से मिलने वाली 5,378 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग अपनी अनुषंगी कंपनी मणिपाल हॉस्पिटल्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्ज के समय से पहले भुगतान के लिए करेगी।

कंपनी का शेयर पांच अगस्त को बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध होगा।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24