Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मणिपुर : अलग-अलग अभियान में एक उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

मणिपुर : अलग-अलग अभियान में एक उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

IBC24 2 months ago

इंफाल, चार अगस्त (भाषा) सुरक्षा बलों ने मणिपुर के काकचिंग शहर में एक प्रतिबंधित संगठन से जुड़े 42 वर्षीय उग्रवादी को गिरफ्तार किया जबकि कांगपोकपी जिले में एक अलग अभियान में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक बयान के अनुसार, प्रतिबंधित संगठन कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (अपुनबा) के स्वयंभू 'मेजर' को सोमवार को वांगू मामेइचिंग इलाके में उसके घर से पकड़ा गया।

इसमें कहा गया है कि उसी दिन एक अलग अभियान में, सुरक्षा बलों ने कांगपोकपी के सैकुल पुलिस थाना क्षेत्र में मकोकचिंग जंगल की पहाड़ी श्रृंखला में हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया।

पुलिस ने बताया, ''बरामद हथियारों में एक एम16 राइफल, सात पिस्तौल, एक मार्क-3 राइफल, एक स्नाइपर राइफल, एक .22 बोल्ट-एक्शन गन, 25 सिंगल-बैरल बंदूकें, अलग-अलग कैलिबर के 76 कारतूस, चार पंपी, तीन हथगोले और बीस डेटोनेटर शामिल हैं।''

अभियान के दौरान चार रेडियो सेट भी बरामद किए गए।

भाषा धीरज शोभना

शोभना

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24