Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मिजोरम: नए 'मिजो टैक्सी' ऐप को अनिवार्य बनाने के विरोध में परिवहन संगठन

मिजोरम: नए 'मिजो टैक्सी' ऐप को अनिवार्य बनाने के विरोध में परिवहन संगठन

IBC24 1 week ago

इजोल, एक जून (भाषा) मिजोरम सरकार द्वारा यात्रियों को अधिक किराया वसूले जाने से बचाने के लिए सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के लिए एक नया मोबाइल एप्लिकेशन शुरू करने की घोषणा के कुछ दिनों बाद, सोमवार को तीन संगठनों ने यात्री परिवहन संचालकों के लिए इसे अनिवार्य बनाने के कदम का विरोध किया।

संगठनों ने अपने सदस्यों से यह भी आग्रह किया कि जब तक इस मुद्दे की समीक्षा नहीं हो जाती, तब तक वे प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण न करें।

मिजोरम सरकार ने हाल ही में 'मिजोटैक्सी' नामक एक मोबाइल एप्लिकेशन शुरू करने की घोषणा की थी, जो सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के लिए डिज़ाइन किया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यात्री सरकार द्वारा अनुमोदित किराए का भुगतान करें।

सोमवार को जारी एक संयुक्त बयान में, मिजोरम टैक्सी एसोसिएशन (एमटीए), आइजोल टू व्हीलर टैक्सी एसोसिएशन (एटीटीए) और आइजोल जिला ऑटो-रिक्शा मालिक एसोसिएशन (एडीएआरओए) ने कहा कि वे सरकार के उस निर्देश से असंतुष्ट हैं जिसमें यात्री परिवहन वाहनों को ऑनलाइन मंचों के माध्यम से संचालित करने की आवश्यकता है।

बयान में कहा गया है कि संगठनों ने शनिवार को हुई बैठक में संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द निर्णय वापस लेने की अपील करने का संकल्प लिया।

राज्य परिवहन प्राधिकरण के सचिव द्वारा 29 मई को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, 'मिजोटैक्सी' ऐप को पहले आइजोल शहर में शुरू किया जाएगा और यह एक जुलाई से चालू हो जाएगा।

भाषा प्रशांत माधव

माधव

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24