MLA Sanjay Gupta On Khan Sir Coaching Centre Firing: बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में मंगलवार रात चर्चित शिक्षक खान सर की कोचिंग में बाहर फायरिंग हुई है। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
मामले की जांच जारी है। इसी बीच भाजपा विधायक संजय गुप्ता का बड़ा बयान सामने आया है।
दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा: MLA Sanjay Gupta
खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुई घटना पर भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने कहा, "मैं इस इलाके का जनप्रतिनिधि हूं। इस पूरे क्षेत्र में न केवल बिहार बल्कि देश के कई हिस्सों से छात्र अपनी तैयारी के लिए आते हैं… यहां पर कहीं से भी किसी तरह के तनाव की स्थिति ठीक नहीं है… आपस में यदि प्रतियोगिता है तो वो कहीं और दिखानी चाहिए… जो भी घटना (MLA Sanjay Gupta On Khan Sir Coaching Centre Firing) हुई है, उससे हम सभी दुखी हैं। खासकर छात्रों के बीच इस तरह की घटना का होना ठीक नहीं है। पुलिस इसमें पूरी कड़ाई से जांच कर रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी… गिरफ्तारी के साथ-साथ ऐसी घटनाओं को आगामी समय में कैसे रोका जाए, उसे लेकर हमने बातचीत की है… जल्द से जल्द पुलिस दोषियों को सजा देगी ही लेकिन इसके जो षड्यंत्रकर्ता होंगे उन्हें भी सजा मिलेगी…"
खान सर ने क्या कहा?
खान सर (MLA Sanjay Gupta On Khan Sir Coaching Centre Firing) ने बताया कि क्लास खत्म हो चुकी थी और हाल ही में बिहार पुलिस का रिजल्ट आने के कारण बड़ी संख्या में छात्र सफल हुए थे। इसी वजह से संस्थान में हजारों छात्रों को सम्मानित किया गया, जिससे सभी लोग काफी थके हुए थे। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्व वहां पहुंचे और कोचिंग को दो दिन के भीतर उड़ा देने की धमकी देने लगे। उन्होंने गार्ड पर भी हमला किया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।
खान सर ने आगे कहा कि यह हमला करने वाले असामाजिक तत्व ही हैं, जिन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को भी धमकाया। उनका कहना है कि कुछ लोगों को यह आपत्ति है कि इतनी कम फीस में बड़ी संख्या में छात्रों को पढ़ाया जा रहा है और अच्छे रिजल्ट दिए जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कोचिंग संस्थान की सुरक्षा बढ़ाई जाए, क्योंकि गरीब और साधारण परिवार के छात्रों को भी शिक्षा पाने का पूरा अधिकार है। खान सर का कहना है कि जब बड़ी संख्या में छात्र सफल होते हैं, तो ऐसे असामाजिक तत्व इस उपलब्धि को दबाने की कोशिश करते हैं।
ये भी पढ़ें
- Malviya Nagar Flourish Stay Hotel Fire: बाहर से आलीशान, अंदर से लग्जरी पैलेस जैसा था होटल फ्लोरिश स्टे, कितना था एक दिन का किराया? जानकर चौंक जाएंगे
- Redmi Turbo 5 Launch Date: एक बार चार्ज और टेंशन खत्म!.. Redmi Turbo 5 में मिलेगी ताबड़तोड़ बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग, लॉन्च से पहले लीक हुए बड़े राज
- Gold Reserve of India Latest News: क्या मोदी सरकार ने बेच दिया देश का 'सोना?'.. ब्लूमबर्ग के इस रिपोर्ट से मची खलबली तो RBI ने सामने रख दी सच्चाई, आप खुद देखें..

