Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
नायका का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में बढ़कर 80 करोड़ रुपये पर

नायका का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में बढ़कर 80 करोड़ रुपये पर

IBC24 6 days ago

यी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा) नायका ब्रांड का परिचालन करने वाली एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में कई गुना होकर 80 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 23.32 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही में नायका की परिचालन आय 29 प्रतिशत बढ़कर 2,782 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 2,154.9 करोड़ रुपये थी।

इससे पिछली तिमाही की तुलना में कंपनी के लाभ और आय में क्रमशः दो प्रतिशत और पांच प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

नायका की कार्यकारी चेयरपर्सन, संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) फाल्गुनी नायर ने कहा, ''इस तिमाही के दौरान कंपनी की वृद्धि की रफ्तार और कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) मार्जिन में लगातार सुधार जारी रहा। दोनों ही पिछले 12 तिमाहियों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं।

उन्होंने कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित पहल से उपभोक्ताओं के अनुभव बेहतर हो रहे हैं।

कंपनी के सौंदर्य कारोबार का सकल बिक्री मूल्य (एनएसवी) सालाना आधार पर 29 प्रतिशत बढ़कर 2,371 करोड़ रुपये रहा। वहीं, फैशन कारोबार में एनएसवी 54 प्रतिशत बढ़कर 451 करोड़ रुपये हो गया।

भाषा

यासिर अजय

अजय

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24