Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
New Rules on Employee Transfers: छत्तीसगढ़ सरकार का बोल्ड फैसला.. किसी भी सरकारी दफ्तर में 3 साल से जमे कर्मचारियों का होगा तबादला, जानें किस तरह होगा फेरबदल

New Rules on Employee Transfers: छत्तीसगढ़ सरकार का बोल्ड फैसला.. किसी भी सरकारी दफ्तर में 3 साल से जमे कर्मचारियों का होगा तबादला, जानें किस तरह होगा फेरबदल

IBC24 1 week ago

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। (Chattissgarh New Rules on Employee Transfers) राज्य के सभी विभागों, विभागाध्यक्षों, संभागीय आयुक्त कार्यालयों, कलेक्टर कार्यालयों और अन्य शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्य-पटल (डेस्क असाइनमेंट) में अब हर तीन वर्ष में बदलाव किया जाएगा।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

एक ही डेस्क पर लंबे समय तक नहीं रहेंगे कर्मचारी

सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि कई अधिकारी और कर्मचारी वर्षों तक एक ही शाखा या एक ही डेस्क पर कार्यरत रहते हैं। इससे कार्य प्रणाली में एकरूपता आ जाती है और कर्मचारियों को अलग-अलग प्रकार के कार्यों का अनुभव नहीं मिल पाता। इसी कारण अब समय-समय पर कार्य-पटल बदलने की व्यवस्था लागू की गई है, ताकि कर्मचारियों का अनुभव बढ़े और कार्यालयों का कामकाज अधिक प्रभावी हो सके।

विशेष परिस्थिति में मिलेगी छूट

आदेश के अनुसार, कार्य-पटल बदलते समय संबंधित अधिकारी या कर्मचारी की प्रशासनिक आवश्यकता, कार्य की प्रकृति और कार्यालय के हित का ध्यान रखा जाएगा। (Chattissgarh New Rules on Employee Transfers) यदि किसी विशेष कारण से किसी अधिकारी या कर्मचारी को उसी डेस्क पर बनाए रखना जरूरी हो, तो इसके लिए सक्षम अधिकारी की लिखित और कारणयुक्त अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

सभी विभागों को दिए गए निर्देश

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि इस व्यवस्था का समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पालन सुनिश्चित किया जाए।

इन्हें भी पढ़ें:

उप्र: मध्याह्न भोजन में थाली के बजाय बच्चों के हाथों में दी गई रोटी-सब्जी, प्रधानाध्यापिका निलंबित

होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं ईरान और ओमान

भारी बारिश से श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन में सात लोगों की मौत, स्कूल बंद

लूला सरकार से तनातनी के बीच ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में ब्राजील की राजदूत का वीजा रद्द किया

महाराष्ट्र: पारिवारिक विवाद के कारण एक महिला ने बच्चे के मुंह में चिपकने वाला पदार्थ डाला

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24