Dailyhunt
NH Goel World School: CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में एनएच गोयल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, लगातार 14वीं बार आया 100% रिजल्ट, आराध्या देवराज बनी टॉपर

NH Goel World School: CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में एनएच गोयल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, लगातार 14वीं बार आया 100% रिजल्ट, आराध्या देवराज बनी टॉपर

IBC24 1 week ago

रायपुर।NH Goel World Schoolकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को 10वीं के सेशन-1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीबीएसई की ओर से घोषित परिणामों में राजधानी रायपुर के प्रतिष्ठित एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

स्कूल ने लगातार 14वीं बार शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है।

NH Goel World School स्कूल की छात्रा आराध्या देवराज ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है। वहीं भाव्या सिरमौर और गुंतस कौर घुमान ने 97.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं अदिति पाटेरिया और अर्थ अशोक पालीवाल को 97.2 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान मिला है। स्कूल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कुल 130 विद्यार्थियों में से 41 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

सिविल सेवा में जाना चाहती है आराध्या

98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप करने वाली आराध्या की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। आराध्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और NH गोयल वर्ल्ड स्कूल के शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि उनका सपना सिविल सर्विसेज में जाकर देश की सेवा करना है, जिसके लिए वे आगे भी पूरी मेहनत जारी रखेंगी। वहीं भाव्या की मां पेशे से गाइनेकोलॉजिस्ट हैं। भाव्या का भी सपना है कि वह आगे चलकर IAS अधिकारी बने।

डायरेक्टर और प्राचार्य ने दी बधाई

इस उपलब्धि पर स्कूल के डायरेक्टर एस. के. तोमर और प्रिंसिपल डॉ. अविनाश पांडेय ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की, जिनके मार्गदर्शन से यह सफलता संभव हो सकी।

:

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24