Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में एसआईआर की तारीखें बढ़ाईं; अंतिम मतदाता सूची 27 अक्टूबर को प्रकाशित होगी

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में एसआईआर की तारीखें बढ़ाईं; अंतिम मतदाता सूची 27 अक्टूबर को प्रकाशित होगी

IBC24 1 week ago

यी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा) निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तारीखें बढ़ाने की घोषणा की। इसके तहत, बीएलओ का घर-घर जाकर सत्यापन 17 अगस्त तक जारी रहेगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 27 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।

दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया का समय दूसरी बार बढ़ाया गया है।

आयोग के अनुसार, अब मसौदा मतदाता सूची 17 अगस्त के बजाय 24 अगस्त को जारी की जाएगी।

मतदाताओं की तरफ से किए गए दावों और आपत्तियों का निपटारा चुनाव अधिकारियों को 24 अगस्त से 22 अक्टूबर के बीच करना होगा।

अब अंतिम मतदाता सूची 19 अक्टूबर के बजाय 27 अक्टूबर को जारी की जाएगी।

दिल्ली में बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) ने शहर के लगभग सभी 1.45 करोड़ मतदाताओं को प्रपत्र बांट दिए हैं, जबकि भरे हुए प्रपत्रों में से 62 प्रतिशत से ज्यादा को डिजिटल रूप से दर्ज कर लिया गया है।

इस विस्तार से पहले, बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन करने की आखिरी तारीख आठ अगस्त थी।

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24