Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पंजाब: फिरोजपुर में दुकानदार की गोली मारकर हत्या

पंजाब: फिरोजपुर में दुकानदार की गोली मारकर हत्या

IBC24 4 months ago

फिरोजपुर, एक जून (भाषा) पंजाब के सीमावर्ती जिले फिरोजपुर के मखू कस्बे में सोमवार को दो अज्ञात हमलावरों ने एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मखू के मुख्य बाजार में जनरल स्टोर के मालिक गुरचरण सिंह गाबा के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि दो हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर दुकान पर पहुंचे और गुरचरण पर गोलियां चलाने लगे। हमलावरों ने कथित तौर पर कई चक्र गोलियां चलाईं और फिर मौके से भाग गए।

अचानक किए गए इस हमले से व्यस्त बाजार क्षेत्र के दुकानदारों और ग्राहकों में दहशत फैल गई।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासी तुरंत घायल गुरचरण को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने अस्पताल पहुंचने के कुछ ही समय बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने में जुटी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगे की जांच जारी है और हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं।

भाषा संतोष दिलीप

दिलीप

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24