Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पंजाब: सड़क दुर्घटना में बस चालक की मौत, 15 यात्री घायल

पंजाब: सड़क दुर्घटना में बस चालक की मौत, 15 यात्री घायल

IBC24 4 months ago

फतेहगढ़ साहिब, 28 मई (भाषा) पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में बृहस्पतिवार को एक बस के ट्रेलर-ट्रक से टकराने के कारण बस चालक की मौत हो गई और 15 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना पटरसी कलां गांव के पास तब घटी जब एक लग्जरी बस दिल्ली से जम्मू के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही थी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मृत चालक की पहचान फिरोजपुर निवासी इंदरजीत सिंह के रूप में हुई है।

सहायक उप-निरीक्षक जगरूप सिंह ने बताया कि कुछ घायलों को फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जबकि कुछ को चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24