Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पेंटागन ने प्रेस कार्यालय को 'गोपनीय क्षेत्र' घोषित किया, पत्रकारों का प्रवेश वर्जित

पेंटागन ने प्रेस कार्यालय को 'गोपनीय क्षेत्र' घोषित किया, पत्रकारों का प्रवेश वर्जित

IBC24 1 week ago

न्यूयॉर्क, दो जून (एपी) अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय 'पेंटागन' में मीडिया की पहुंच सीमित करने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए मंत्रालय ने घोषणा की है कि उसका प्रेस कार्यालय एक गोपनीय क्षेत्र है, जहां पत्रकारों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

पेंटागन के कार्यवाहक प्रेस सचिव जोएल वाल्डेज ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर इस कदम की पुष्टि करते हुए कहा कि इसमें "कुछ भी विवादास्पद" नहीं है और यह फैसला इसलिए किया गया है क्योंकि अब इस कार्यालय में गोपनीय सामग्री का उपयोग करने वाले भाषण लेखक कार्य कर रहे हैं।

वाल्डेज ने लिखा, ''युद्ध सचिव के कार्यालय के भाषण लेखकों द्वारा पेंटागन प्रेस कार्यालय का उपयोग किए जाने के कारण इस कार्यालय को संवेदनशील गोपनीय सूचना क्षेत्र (एससीआईएफ) के रूप में नामित किया गया है।''

उन्होंने लिखा, "ये भाषण लेखक नियमित रूप से गोपनीय सामग्री को संभालते हैं, जिसकी वजह से पत्रकारों को अब कार्यालय में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। इसमें कुछ भी विवादास्पद नहीं है।"

'वाशिंगटन पोस्ट' की खबर के अनुसार, यह ताजा घटनाक्रम अमेरिकी मीडिया और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन के दूसरे कार्यकाल के बीच बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि में सामने आया है, जिसकी झलक सार्वजनिक मंचों के साथ-साथ अदालतों में भी देखने को मिली है।

एपी प्रचेता सिम्मी

सिम्मी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24