रायपुर: रायपुर से हवाई यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ आज से रायपुर-दिल्ली दोपहर की एयर इंडिया फ्लाइट को बंद कर दिया गया है। एयर इंडिया और इंडिगो ने अपनी कई उड़ानों में बड़ी कटौती करने का फैसला किया है।
एयरलाइंस द्वारा अचानक की गई इस कटौती से इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को बड़ा झटका लगा है।
रायपुर-लखनऊ-भुवनेश्वर फ्लाइट अब हफ्ते में सिर्फ 4 दिन
इस कटौती के बाद अब रायपुर-लखनऊ-भुवनेश्वर फ्लाइट हफ्ते में सिर्फ 4 दिन ही चलेगी, जबकि रायपुर-पुणे-चेन्नई फ्लाइट का संचालन अब सप्ताह में केवल 3 दिन किया जाएगा। कंपनियों की तरफ से उड़ानों में की गई इस कटौती की मुख्य वजह लगातार बढ़ती ईंधन की कीमत और ऑपरेशनल खर्च को बताया गया है।
रायपुर-दिल्ली रूट पर अभी 8 फ्लाइट का संचालन जारी
फ्लाइट्स बंद होने से प्रभावित होने वाले यात्रियों को एयरलाइंस की तरफ से री-शेड्यूल करने या फिर पूरा रिफंड लेने का विकल्प दिया जाएगा। राहत की बात यह है कि रायपुर-दिल्ली रूट पर अभी भी 8 फ्लाइट्स का संचालन जारी रहेगा।
इन्हें भी पढ़ें :
- Aaj Ka Rashifal : करियर, पैसा और प्यार… आज किस राशि के जातकों की होगी बल्ले-बल्ले? पढ़ें पूरा राशिफल
- Aaj Ka Panchang 1 June 2026 : अधिकमास के सोमवार को बन रहा अद्भुत शुभ संयोग, शिव पूजा से दूर होंगी विवाह की सभी बाधाएं, देखें शुभ मुहूर्त
- Singer Suman Kalyanpur Passes Away : ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’… नहीं रहीं मशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर, 89 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

