रायपुर :Raipur RCB IPL 2026 Celebration :छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आईपीएल 2026 फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की शानदार जीत के बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जोरदार जश्न देखने को मिला।
जैसे ही RCB की जीत की खबर सामने आई, शहर के अलग-अलग इलाकों में फैंस सड़कों पर उतर आए और पटाखे फोड़कर तथा आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की।
लंबे इंतज़ार के बाद मिली जीत
RCB की जीत का उत्साह रायपुर में देर रात तक देखने को मिला। युवाओं की टोलियां ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचती नजर आईं और कई जगहों पर RCB के समर्थन में नारे लगाए गए।Royal Challengers Bengaluru Victory Raipur फैंस ने विराट कोहली और टीम के अन्य खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। लोगों का कहना था कि लंबे इंतजार के बाद मिली यह जीत बेहद खास है और इसने सभी समर्थकों की भावनाओं को खुशी से भर दिया है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर भी जश्न का माहौल रहा, जहां लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
प्रशासन ने लोगों से की अपील
कई जगहों पर युवाओं ने हाथों में RCB के झंडे लेकर विजय जुलूस जैसा माहौल बना दिया। पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी, हालांकि जश्न शांतिपूर्ण तरीके से चलता रहा। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे उत्सव के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें। RCB की इस जीत ने रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों में नया जोश भर दिया है और शहर देर रात तक उत्सव के रंग में डूबा रहा।
इन्हें भी पढ़ें :
- Aaj Ka Rashifal : करियर, पैसा और प्यार… आज किस राशि के जातकों की होगी बल्ले-बल्ले? पढ़ें पूरा राशिफल
- Aaj Ka Panchang 1 June 2026 : अधिकमास के सोमवार को बन रहा अद्भुत शुभ संयोग, शिव पूजा से दूर होंगी विवाह की सभी बाधाएं, देखें शुभ मुहूर्त
- Singer Suman Kalyanpur Passes Away : 'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे'… नहीं रहीं मशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर, 89 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

