Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सिमलीपाल बाघ अभयारण्य में व्यक्ति के कटे पैर मिले, जांच शुरू

सिमलीपाल बाघ अभयारण्य में व्यक्ति के कटे पैर मिले, जांच शुरू

IBC24 4 months ago

बारीपदा (ओडिशा), एक जून (भाषा) ओडिशा के मयूरभंज जिले में स्थित सिमलीपाल बाघ अभयारण्य (एसटीआर) में सोमवार को एक व्यक्ति के कटे हुए पैर बरामद हुए। स्थानीय लोगों का दावा है कि उसकी मौत बाघ के हमले में हुई है।

हालांकि, वन विभाग ने कहा है कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है और अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता।

वन विभाग के अनुसार, जशीपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी साधु नाइक रविवार से लापता थे। ग्रामीणों ने कुमुदाबाड़ी के पास झाड़ियों से घिरे एक इलाके में उनके शरीर के अवशेष बरामद किए, जिनमें दोनों पैर शामिल थे।

सिमलीपाल बाघ अभयारण्य के उपनिदेशक रमेश कुमार ने बताया कि व्यापक तलाशी अभियान के बावजूद अन्य अंगों का पता नहीं चल सका है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ''प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों के संबंध में कोई ठोस और निर्णायक साक्ष्य नहीं मिला है। घटनास्थल पर अब तक किसी वन्यजीव की मौजूदगी या हमले की पुष्टि के लिए पंजों के निशान अथवा अन्य सबूत भी नहीं मिले हैं।''

रमेश कुमार ने बताया कि नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए गए हैं ताकि वैज्ञानिक तरीके से मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच और तलाशी अभियान जारी है तथा शोक संतप्त परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

भाषा खारी नरेश

नरेश

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24