Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Steel Stocks To Watch:  स्टील सेक्टर पर Nomura का बड़ा दांव! टाटा स्टील समेत इन 4 शेयरों को दी BUY रेटिंग, टारगेट देखकर ठहर जाएगी नजर

Steel Stocks To Watch: स्टील सेक्टर पर Nomura का बड़ा दांव! टाटा स्टील समेत इन 4 शेयरों को दी BUY रेटिंग, टारगेट देखकर ठहर जाएगी नजर

IBC24 1 month ago

ई दिल्ली: Steel Stocks To Watch: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने भारतीय स्टील सेक्टर को लेकर नई रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया है कि चीन में हाल ही में हुई कोयला खदान दुर्घटना और उसके बाद लागू हुई सख्त नियमों की वजह से ग्लोबल बाजार में कोकिंग कोल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

कोकिंग कोल स्टील उत्पादन के लिए एक जरूरी कच्चा माल होता है। इसलिए इसकी कमी का असर पूरी दुनिया के स्टील उद्योग पर पड़ सकता है।

कोयला सप्लाई में कमी से बढ़ सकती हैं चुनौतियां

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की इस घटना के बाद कोकिंग कोल की सप्लाई में और गिरावट आने की संभावना है। इससे स्टील उत्पादन की लागत बढ़ सकती है और कई देशों की कंपनियों पर दबाव बन सकता है। खासकर वे कंपनियां ज्यादा प्रभावित हो सकती हैं जो आयातित कच्चे माल पर अधिक निर्भर हैं। हालांकि इसके बावजूद ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने भारतीय स्टील कंपनियों को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया है।

इन स्टील कंपनियों पर BUY रेटिंग

नोमुरा ने अपनी रिपोर्ट में भारत की चार प्रमुख स्टील कंपनियों को ‘Buy‘ रेटिंग दी है। इनमें टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, जिंदल स्टील एंड पावर और लॉयड्स मेटल्स शामिल हैं। फर्म का मानना है कि इनपुट कॉस्ट में संभावित दबाव के बावजूद ये कंपनियां अपने सेक्टर में बेहतर प्रदर्शन करने की स्थिति में हैं और आगे ग्रोथ का फायदा उठा सकती हैं।

ब्रोकरेज का टारगेट प्राइस

नोमुरा ने टाटा स्टील के लिए 240 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है जो मौजूदा स्तर से करीब 14% की बढ़त दिखाता है। जेएसडब्ल्यू स्टील के लिए 1400 रुपये, जिंदल स्टील के लिए 1350 रुपये और लॉयड्स मेटल्स के लिए 2050 रुपये का टारगेट निर्धारित किया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि चीन के शानक्सी प्रांत में हुई कोयला खदान दुर्घटना से रोजाना करीब 319 किलो टन उत्पादन पर असर पड़ सकता है। जिससे वैश्विक सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ सकता है।

स्टील सेक्टर स्टॉक्स- रेटिंग, टारगेट प्राइस और संभावित रिटर्न

स्टॉकरेटिंगटारगेट प्राइससंभावित रिटर्न
टाटा स्टीलBUY₹ 24014%
JSW स्टीलBUY₹ 1,4008%
जिंदल स्टील एंड पावरBUY₹ 1,35010%
लॉयड्स मेटल्सBUY₹ 2,05011%

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

:

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24