Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Supreme Court New Judges: सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए न्यायाधीश, देखें आदेश. किन जजों को मिला प्रमोशन

Supreme Court New Judges: सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए न्यायाधीश, देखें आदेश. किन जजों को मिला प्रमोशन

IBC24 2 weeks ago

ई दिल्ली। Supreme Court New Judges: सुप्रीम कोर्ट में पांच नए न्यायाधीशों को नियुक्त किया गया है। केंद्रीय विधि मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किए गए न्यायाधीशों में वेंकिता सुब्रमणि मोहना, बंबई हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा और जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण पल्ली शामिल हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। विधि एवं न्याय मंत्रालय ने सोमवार सुबह इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। वही, अब सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 हो गई है।

अर्जुन मेघवाल ने दी जानकारी

Supreme Court New Judges अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, भारत के संविधान के अनुच्छेद 124 के खंड (2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद न्यायमूर्ति शील नागू (पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट), जस्टिस चंद्रशेखर (बॉम्बे हाईकोर्ट), जस्टिस संजीव सचदेवा (मध्य प्रदेश हाईकोर्ट), जस्टिस अरुण पल्ली (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट) और वरिष्ठ अधिवक्ता वी. सुब्रमणि मोहना को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है। मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं।

ये भी पढ़ें

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24