Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
तृणमूल नेता तारक सिंह ने मेयर-इन काउंसिल' से इस्तीफा दिया

तृणमूल नेता तारक सिंह ने मेयर-इन काउंसिल' से इस्तीफा दिया

IBC24 4 months ago

कोलकाता, दो जून (भाषा) तृणमूल कांग्रेस नेता तारक सिंह ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने कोलकाता नगर निगम के 'मेयर-इन-काउंसिल' से इस्तीफा दे दिया है। सिंह ने दावा किया कि वह मलजल और जल निकासी विभाग में अपना काम ठीक से नहीं कर पा रहे थे।

सिंह दक्षिण-पश्चिम कोलकाता के वार्ड संख्या 118 के तृणमूल कांग्रेस पार्षद हैं।

सिंह ने संवाददाताओं से कहा, "मैं भारी बारिश के दौरान कोलकाता को जलभराव से मुक्त करने के अपने मिशन को पूरा नहीं कर पा रहा हूं।"

तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेताओं के प्रति नाराजगी जताते हुए सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान उनके द्वारा दिए गए कुछ बयानों से बचा जाना चाहिए था।

उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा तृणमूल कांग्रेस पार्षदों की आहूत की गई एक महत्वपूर्ण बैठक में भी हिस्सा नहीं लिया था।

इस विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल करके राज्य में अपनी पहली सरकार बनाई थी।

भाषा अमित पवनेश

पवनेश

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24