Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
UP Latest News: यूपी में विकास को मिलेगी रफ्तार! अग्रिम टैक्स डिवोल्यूशन में मिले इतने करोड़ रुपए, सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

UP Latest News: यूपी में विकास को मिलेगी रफ्तार! अग्रिम टैक्स डिवोल्यूशन में मिले इतने करोड़ रुपए, सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

IBC24 1 week ago

खनऊ:UP Latest News मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति उत्तर प्रदेश को करों के बंटवारे (टैक्स डिवोल्यूशन) की अग्रिम किस्त के रूप में 19,208 करोड़ रुपए जारी किए जाने पर आभार व्यक्त किया।

UP Latest News सीएम योगी ने एक्स पर लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का उत्तर प्रदेश को करों के बंटवारे (टैक्स डिवोल्यूशन) की अग्रिम किस्त के रूप में ₹19,208 करोड़ जारी किए जाने पर हार्दिक आभार। समय पर मिला यह सहयोग सहकारी संघवाद की भावना को प्रतिबिंबित करता है।

सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार के इस कदम से राज्य की वित्तीय क्षमता और सुदृढ़ होगी तथा विकास कार्यों, आधारभूत संरचना के निर्माण और जनकल्याणकारी पहलों को नई गति मिलेगी। हम सभी मिलकर एक अधिक सशक्त और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

:-

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24