Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
UP Pilibhit Crime News: महिला ने अपने ही पति के साथ कर दिया कांड, इस हाल में मिला व्यक्ति, वारदात की वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

UP Pilibhit Crime News: महिला ने अपने ही पति के साथ कर दिया कांड, इस हाल में मिला व्यक्ति, वारदात की वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

IBC24 2 weeks ago

UP Pilibhit Crime News:पीलीभीत:उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के माधोटांडा क्षेत्र में एक महिला को अपने पति की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी विधि भूषण ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार/शनिवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे माधोटांडा थाना क्षेत्र के लोहरपुरी गांव में ममता नामक महिला ने अपने पति उमाशंकर (42) की साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

महिला ने इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

UP Pilibhit Crime News: विधि भूषण ने बताया कि वारदात के बाद ममता ने भागने की कोशिश की मगर ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। भूषण ने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी जिसमें उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और पूछताछ के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। भूषण ने बताया कि जांच में यह भी बात सामने आयी है कि ममता का गुजरात के युवक नकुल भावेश से प्रेम प्रसंग था और दोनों ने अदालत के समक्ष शादी की थी, इसलिए ममता उमाशंकर को रास्ते से हटाना चाहती थी।

इन्हें भी पढ़ें:-

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24