Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
उप्र: अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या कर शव के टुकड़े किये, पति-पत्नी गिरफ्तार

उप्र: अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या कर शव के टुकड़े किये, पति-पत्नी गिरफ्तार

IBC24 1 week ago

कानपुर, एक जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवक की हत्या कर शव के टुकड़े करने और सबूत मिटाने के लिए अवशेष जलाने के आरोप में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने अवैध संबंध से जुड़े इस सनसनीखेज हत्याकांड को सुलझाने का दावा किया।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान विजय निषाद के रूप में हुई है और वह फतेहपुर जिले के टिकरा गांव का रहने वाला था।

पुलिस ने बताया कि उसका पड़ोस में रहने वाली किरण देवी से करीब एक साल से प्रेम संबंध था।

फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि किरण का पति कामता प्रसाद निषाद गुजरात में काम करता था और पत्नी के संबंध की जानकारी मिलने पर वह हाल ही में गांव लौटा था।

उन्होंने बताया कि इसके बाद दंपति ने विजय की हत्या की साजिश रची।

पुलिस के अनुसार, आठ मई को किरण ने विजय को मिलने के बहाने अपने घर बुलाया और पहले से मौजूद कामता ने लकड़ी के तख्ते से विजय के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद दंपति ने कटर मशीन व आरी से शव के टुकड़े किए और फिर शव को काजंगल में ले जाकर जलाने की कोशिश की हालांकि, शव पूरी तरह नहीं जल सका।

पुलिस के मुताबिक, विजय के पिता इंद्रपाल निषाद ने 11 मई को बकेवर थाने में बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और मामले की जांच में पुलिस को विजय और किरण के संबंधों का पता चला।

पुलिस ने बताया कि हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दंपति ने जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घाटमपुर से विजय की मोटरसाइकिल और कानपुर के जंगल से आंशिक रूप से जले कंकाल के अवशेष, कपड़े, जूते, पैन कार्ड व एटीएम कार्ड बरामद कर लिये।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24