Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
उप्र: जनगणना ड्यूटी में जा रहे स्कूल के प्रधानाध्यापक की सड़क हादसे में मौत

उप्र: जनगणना ड्यूटी में जा रहे स्कूल के प्रधानाध्यापक की सड़क हादसे में मौत

IBC24 4 months ago

नोएडा, एक जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर क्षेत्र में सोमवार सुबह जनगणना ड्यूटी पर जा रहे एक प्रधानाध्यापक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दनकौर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सरकपुर गांव निवासी बालकिशन बुलंदशहर जिले के खुर्जा क्षेत्र के हसनपुर लडुकी स्थित कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे।

उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह वह मोटरसाइकिल से जनगणना ड्यूटी के लिए घर से निकले थे।

अधिकारी ने बताया कि दनकौर क्षेत्र के चांगोली मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बालकिशन को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना में शामिल वाहन व चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

भाषा सं जितेंद्र

जितेंद्र

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24