Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
उत्तराखंड: चारधाम, हेमकुंड के लिए अब तक 45.31 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया

उत्तराखंड: चारधाम, हेमकुंड के लिए अब तक 45.31 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया

IBC24 2 weeks ago

देहरादून, एक जून (भाषा) उत्तराखंड की चारधाम और हेमकुंड साहिब तीर्थयात्रा के लिए सोमवार तक कुल 45.31 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 14.87 लाख पंजीकरण हुए हैं जबकि बदरीनाथ धाम के लिए 13.48 लाख, गंगोत्री के लिए 8.06 लाख और यमुनोत्री के लिए 7.78 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है।

वहीं हेमकुंड साहिब के लिए करीब 1.11 लाख श्रद्धालु पंजीकृत हुए।

सोमवार को विभिन्न केंद्रों पर 25,568 श्रद्धालुओं ने ऑफलाइन पंजीकरण कराया।

ऋषिकेश ट्रांजिट शिविर में सबसे अधिक 11,492 पंजीकरण किए गए जबकि हरिद्वार केंद्र पर 11,357 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया।

इसके अलावा, ऋषिकेश गुरुद्वारा केंद्र में 1,332 पंजीकरण हुए, नयागांव केंद्र पर 859 और हरबर्टपुर में 528 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया।

अक्षय तृतीया के अवसर पर 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा की शुरूआत हुई थी।

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे।

भाषा दीप्ति जितेंद्र

जितेंद्र

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24