Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Vasudha: झूठे नाटक का हुआ अंत! संतोष ने जड़ा वसुधा के मुंह पर जोरदार थप्पड़.. क्या इस दर्दनाक धोखे की कभी मिलेगी माफ़ी या बिखर जायेगा परिवार?

Vasudha: झूठे नाटक का हुआ अंत! संतोष ने जड़ा वसुधा के मुंह पर जोरदार थप्पड़.. क्या इस दर्दनाक धोखे की कभी मिलेगी माफ़ी या बिखर जायेगा परिवार?

IBC24 1 month ago

Vasudha: ‘ZEE TV’ के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा शो वसुधा के आगामी एपिसोड में दर्शकों को बड़ा झटका लगेगा, क्योंकि चौहान परिवार का सबसे गहरा राज़ आख़िरकार सबके सामने आ जाएगा।

Vasudha Upcoming Twist: संतोष के सामने आया चंद्रिका और वसुधा का सच!

पूरे परिवार से बोले गए झूठ का बोझ वसुधा से अब और नहीं संभालता। वह सीधे चंद्रिका का हाथ पकड़कर घर के मंदिर में ले जाती है। वहां वह साफ़ शब्दों में चंद्रिका से कहती है कि संतोष अब पूरी तरह ठीक हो चुकी है इसलिए अब सच को छिपाना बेकार है। वसुधा ज़ोर देकर कहती है कि उन्हें तुरंत संतोष के पास जाकर उसे सब कुछ सच-सच बता देना चाहिए कि वह प्रेग्नेंट नहीं है और न ही चन्द्रिका ने उसे कभी भी दिल से चौहान परिवार की बहु माना है।

वसुधा का मानना है कि संतोष की खुशियां महज़ एक ग़लतफहमी की बुनियाद पर टिकी हैं और वे उसे अब और ग़लतफहमी में नहीं रहने दे सकते। दोनों आपस में बातचीत कर ही रहे होते हैं कि तभी हाथों में पूजा का थाल लिए मंदिर की ओर बढ़ती संतोष उनकी बातचीत सुन लेती है, यह कड़वा सच सुनते ही वह पूरी तरह टूट जाती है।

संतोष ने मारा वसुधा को ज़ोरदार थप्पड़!

सदमें में डूबी संतोष चंद्रिका से सवाल करती है कि क्या वसुधा का गृह-प्रवेश और सबके सामने उसे चौहान परिवार की बहु मानना महज़ एक दिखावा था? जब चंद्रिका ख़ामोशी से अपना सिर हिलाकर सच कबूल करती है, तो संतोष का दिल टूट जाता है। गुस्से और दर्द के इस सैलाब में संतोष खुद पर काबू नहीं रख पाती और सीधे वसुधा के चेहरे पर ज़ोरदार एक थप्पड़ जड़ देती है।

Vasudha 4th August 2026 written update: संतोष को लगा गहरा सदमा!

भीतर से पूरी तरह बिखर चुकी संतोष भारी मन से एलान करती है कि आज से वसुधा के साथ उसका हर रिश्ता ख़त्म। यह देखकर चंद्रिका के आँसू छलक जाते हैं, लेकिन वसुधा बिना कोई शिकायत किए संतोष का गुस्सा सह लेती है और अपने बचाव में एक शब्द भी नहीं कहती।

अब सवाल तो यह उठता है कि क्या इस दर्दनाक धोखे के बाद, संतोष कभी वसुधा को माफ़ कर पाएगी? या फिर यह खुलासा चौहान परिवार को हमेशा के लिए बाँट देगा?

इन्हें भी पढ़ें:

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24