Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
विपुल ऑर्गेनिक्स का चौथी तिमाही में मुनाफा 152 प्रतिशत बढ़कर 1.97 करोड़ रुपये

विपुल ऑर्गेनिक्स का चौथी तिमाही में मुनाफा 152 प्रतिशत बढ़कर 1.97 करोड़ रुपये

IBC24 4 months ago

मुंबई, एक जून (भाषा) विशेष रसायन कंपनी विपुल ऑर्गेनिक्स का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 152.56 प्रतिशत बढ़कर 1.97 करोड़ रुपये हो गया।

वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 78 लाख रुपये था।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कुल राजस्व 19.67 प्रतिशत बढ़कर 52.62 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 43.97 करोड़ रुपये था।

विपुल ऑर्गेनिक्स के प्रबंध निदेशक विपुल पी. शाह ने कहा, '' पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक पोत परिवहन मार्गों में बाधा और कुछ निर्यात में देरी जैसी चुनौतियों के बावजूद हमने अब तक का सबसे मजबूत वित्तीय प्रदर्शन किया है। देश के भीतर हमारा परिचालन मजबूत रहा और लागत अनुकूलन के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिले।''

उन्होंने कहा कि गुजरात के सायाखा में नई सुविधा तेजी से आगे बढ़ रही है और अगले वर्ष यह क्षमता और राजस्व में विविधीकरण लाने में मदद करेगी।

भाषा निहारिका अजय

अजय

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24