Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
9 कुत्तों की कुर्बानी! चौराहे पर पड़ी मिली बेजुबानों की लाशें; कर्नाटक में तंत्र-मंत्र का घिनौना खेल

9 कुत्तों की कुर्बानी! चौराहे पर पड़ी मिली बेजुबानों की लाशें; कर्नाटक में तंत्र-मंत्र का घिनौना खेल

Karnataka Black Magic: कर्नाटक के हावेरी ज़िले के सावनूर तालुक से एक ऐसी अजीबोगरीब खरब सामने आ रही है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. बता दें कि यहाँ के मंतागनी, कलासुर, खट्टीमत्तूर और कल्लाकोटी गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों के किनारे संदिग्ध हालात में नौ से ज़्यादा कुत्तों की लाशें पड़ी मिली हैं.

जांच के मुताबिक बताया जा रहा है कि इन मासूम और बेज़ुबान जानवरों को काले जादू और अंधविश्वासी रीति-रिवाजों के चलते मारा गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में भारी गुस्सा और डर महसूस हुआ है.

केसरिया लेप और मुर्गे के पंख

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सुबह मंतागनी-खट्टीमत्तूर रास्ते से अपने खेतों की ओर जा रहे किसानों और ग्रामीणों को सड़क किनारे कुत्तों के शव मिले. मरे हुए कुत्तों में पांच मादा और चार नर थे; उनके मुंह रस्सी से कसकर बांधे गए थे. इतना ही नहीं, शवों पर केसरिया रंग का लेप लगा हुआ था और पास में ही मुर्गी के पंख मिले जो साफ तौर पर काले जादू की रस्मों की ओर इशारा करते हैं.

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today 2 August: छुट्टी के अपने वाहन की टंकी फुल कराने की सोच रहे हैं? पहले जान लें देश के शहरों में पेट्रोल-डीजल का रेट

इलाके में फैली सनसनी

इस हैरान कर देने वाले मामले को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि हालांकि उन्होंने अक्सर मुर्गी या अंडे से जुड़े काले जादू की रस्मों के बारे में सुना है, लेकिन वे इस घटना से हैरान हैं जिसमें ऐसी रस्म के लिए बेज़ुबान कुत्तों को बेरहमी से मार दिया गया. चूंकि यह घटना खेतों की ओर जाने वाली तीन मुख्य सड़कों के ठीक बगल में हुई, इसलिए ग्रामीण अपने परिवारों की सुरक्षा और इलाके में असामाजिक तत्वों या तंत्र-मंत्र करने वालों की मौजूदगी को लेकर डरे हुए हैं.

ये भी पढ़ें: Aaj ka Kumbh Rashifal 2 August 2026: कुंभ राशि के जातक आज सोच-समझकर लें फैसले, मिलेगा लाभ; जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: In Khabar chattisagadh