Most educated Indian Cricketer: किसी भी क्रिकेटर के लिए खेल के साथ-साथ पढ़ाई को मैनेज करना सबसे मुश्किल काम होता है. अक्सर कई खिलाड़ी क्रिकेट खेलने के लिए जल्दी ही पढ़ाई छोड़ देते हैं.
हालांकि कुछ ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं, जो क्रिकेट के साथ पढ़ाई से भी प्रेम करते हैं. हम बात कर रहे हैं 31 साल के भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) की, जिन्हें भारत का सबसे पढ़ा-लिखा क्रिकेटर माना जाता है. वेंकटेश अय्यर काफी पढ़े लिखे क्रिकेटर हैं, जिनके पास कई डिग्रियां मौजूद हैं. ऐसे में आइए जानते हैं वेंकटेश अय्यर के एजुकेशन क्वालीफिकेशन के बारे में…
क्रिकेट के लिए छोड़ी CA की नौकरी
वेंकटेश अय्यर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई इंदौर के सेंट पॉल हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की. इसके बाद उन्होंने बैचलर ऑफ कॉमर्स (B.Com) की डिग्री हासिल की. फिर उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने का सोचा, जिसके लिए उन्होंने CA इंटर का एग्जाम भी पास कर लिया. हालांकि उस समय वह क्रिकेट भी खेल रहे थे. ऐसे में क्रिकेट पर फोकस करने के लिए अय्यर ने सीए की डिग्री बीच में ही छोड़ दी. सीए छोड़ने के बाद वेंकटेश अय्यर ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के 'इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज' से फाइनेंस में एमबीए (MBA in Finance) की डिग्री पूरी की.
Phd भी कर रहे वेंकटेश अय्यर
सीए और एमबीए की डिग्री लेने के बाद वेंकटेश अय्यर फाइनेंस में पीएचडी (PhD) भी कर रहे हैं. पीएचडी (PhD) पूरी होने के बाद उनके नाम के आगे आधिकारिक रूप से 'डॉक्टर' (Dr.) लग जाएगा. इतना ही नहीं, मौजूदा समय में वेंकटेश अय्यर एक सरकारी इनकम टैक्स ऑफिसर भी हैं.
भारत के लिए खेल चुके 11 मैच
वेंकटेश अय्यर आईपीएल में बड़ा चेहरा बन चुके हैं. हालांकि वह भारत के लिए अभी तक सिर्फ 11 मैच ही खेल पाए हैं. बाएं हाथ के इस ऑलराउंडर ने भारत के लिए वनडे में 3 मैच खेले हैं, जिसमें 24 रन बनाए हैं. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में वेंकटेश अय्यर ने 9 मैचों की 7 पारियों में 133 रन बनाने के साथ ही 5 विकेट भी चटकाए हैं. वहीं, आईपीएल की बात करें, तो वह साल 2021 से 2025 तक कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले, जिस दौरान उन्होंने एक बार ट्रॉफी उठाई. फिर साल 2026 में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई.

