Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
दिल्ली कैपिटल्स की सबसे 'महंगी' भूल! सिर्फ 10 लाख में बदल जाती तकदीर, अब हो रहा अफसोस

दिल्ली कैपिटल्स की सबसे 'महंगी' भूल! सिर्फ 10 लाख में बदल जाती तकदीर, अब हो रहा अफसोस

Vaibhav Sooryavanshi IPL Auction 2025: IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स को ऐसा बेशकीमती खिलाड़ी मिल गया है, जिसे वह शायद कभी छोड़ना नहीं चाहेंगे. जब मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 15 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज पर बोली लगाई थी, जो हर कोई उन्हें बेवकूफ समझ रहा था.

इसको लेकर राजस्थान रॉयल्स का सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था. उस समय हर कोई यही सोच रहा था कि आखिर 14 साल का खिलाड़ी आईपीएल जैसी बड़ी लीग में विश्व के बेहतरीन गेंदबाजों को कैसे खेल पाएगा, लेकिन राजस्थान रॉयल्स को उस खिलाड़ी पर भरोसा था.

जी हां हम बात कर रहे हैं युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की, जिनकी बल्लेबाजी की चर्चा क्रिकेट गलियारों को मुख्य केंद्र बना हुआ है. राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा है. हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि राजस्थान के अलावा एक और टीम थी, जिसने वैभव सूर्यवंशी पर नजर बनाई हुई थी. दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने सबसे पहले वैभव सूर्यवंशी के लिए बोली लगाई थी, लेकिन सिर्फ 10 लाख के चक्कर में दिल्ली कैपिटल्स ने कोहिनूर जैसा खिलाड़ी गंवा दिया.

You Might Be Interested In

  • Sadhvi Satish Sail: कौन हैं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 साध्वी सतीश सैल? खूबसूरती देख चौंधिया जाएंगी आंखें

  • ये 4 सेक्स पोजीशन... जो भरपूर चरम सुख तक ले जाएंगी! Confidence और शरीर की Positivity भी करेंगी बूस्ट

  • कातिलाना फिगर और बोल्ड लुक! अफगानी मॉडल के बिकिनी लुक ने उड़ाए होश; हुस्न ने मचाई सनसनी

10 लाख में बदल सकती थी किस्मत

दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले 19 सालों से आईपीएल में है, लेकिन अभी तक एक भी बार ट्रॉफी नहीं जीत पाई है. अगर दिल्ली के पास वैभव सूर्यवंशी जैसा विस्फोटक बल्लेबाज होता, तो शायद उनकी किस्मत बदल सकती थी. दिल्ली कैपिटल्स ने सिर्फ 10 लाख रुपये के चक्कर में वैभव सूर्यवंशी को अपने हाथ से जाने दिया था. दरअसल, जब मेगा ऑक्शन में वैभव सूर्यवंशी का नाम आया, तो सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बोली लगाई. सूर्यवंशी का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था.

इसके बाद राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने भी बोली लगानी शुरू की. फिर राजस्थान और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 1 करोड़ तक बिड वॉर चली. आखिरकार राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये की बोली लगाकर वैभव सूर्यवंशी को अपने साथ जोड़ लिया. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 1 करोड़ के आगे बोली नहीं लगाई. वैभव सूर्यवंशी को स्क्वाड में जोड़ने के बाद राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी.

सूर्यवंशी ने कैसे बदली RR की किस्मत?

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका दिया. वैभव ने अपने पहले मैच की पहली ही गेंद पर सिक्स लगाकर अपनी काबिलियत का परिचय दिया. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी राजस्थान के लिए भरोसेमंद ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं. हालांकि उस सीजन के आखिरी मैचों में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला था. फिर साल 2026 में सूर्यवंशी को शुरुआत से ही मौका दिया गया. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने अपना असली रौद्र रूप दिखाया.

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी राजस्थान की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. वैभव सूर्यवंशी 240 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 600 से ज्यादा रन बना चुके हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नॉकआउट मैच में भी वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंदों पर 97 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली. इसकी बदौलत राजस्थान ने हैदराबाद को हराकर क्वालीफायर-2 में अपनी जगह पक्की कर ली.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: In Khabar chattisagadh