UP Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम के मिजाज में बदलाव नजर आ रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मॉनसून फिर से सक्रिय हो रहा है. जिसकी वजह से पूर्वांचल के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुसार है.
इसके अलावा, मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि आने वाले दिनों में पूरे राज्य में मॉनसून की गतिविधियां तेज हो सकती हैं.
हालांकि, मौसम विभाग ने 2 अगस्त के लिए किसी खास जिले के लिए कोई खास चेतावनी जारी नहीं की गई है. लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान पूरे राज्य में मौसम बदलने का संकेत देता है.
किन जिलों में होगी बारिश?
राजधानी लखनऊ से लेकर कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, बरेली, मेरठ, आगरा और झांसी और उनके आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में संकेत दिया है कि उत्तर प्रदेश में 3 अगस्त से 7 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. संकेत बताते हैं कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में कई दिनों तक बारिश होगी, जिसमें कुछ जगहों पर भारी बारिश भी शामिल है. इससे पता चलता है कि अगस्त के पहले सप्ताह में मॉनसून की गतिविधियां काफी तेज हो सकती हैं.
यह भी पढ़ें – Delhi Earthquake: राजधानी में तड़के भूकंप के झटके, नॉर्थ दिल्ली में महसूस हुई धरती की हलचल
इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
IMD ने 3 अगस्त को महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर में भारी बारिश के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. वहीं, 4 अगस्त के लिए मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महाराजगंज में भारी बारिश के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है.

