Janjgir Champa School Headmaster Viral Video: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आ रहा है. दरअसल, डोंगाकोहराउड सरकारी प्राइमरी स्कूल में तैनात हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक पर इस बात का आरोप है कि उन्होंने स्कूल के समय बच्चों के सामने गंदी हरकतें की हैं.
इस दौरान उन्होंने अपनी पैंट भी उतारी. इतना ही नहीं मासूम छात्राओं को अपने पास बुलाकर उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश भी की. इस घटना से डरे हुए बच्चों ने घर लौटने पर अपने परिवारों को पूरी बात बताई, जिसके बाद वहां बवाल मच गया.
पेंट उतारकर की अश्लील हरकत
जानकारी के मुताबिक यह घटना शुक्रवार को हुई. दरअसल, चौथी और पांचवीं कक्षा के छात्र इस दौरान अपनी पढ़ाई कर रहे थे; अचानक हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक पास के ही एक क्लासरूम में अपनी पैंट उतारकर बैठे हुए था. वहीँ जब बच्चे किसी सवाल को लेकर उनके पास गए, तो उन्होंने बच्चों के सामने ही पेशाब किया और मासूम छात्राओं को अपने पास बुलाकर अश्लील हरकतें करने की कोशिश की. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस घिनौनी हरकत से लड़कियां बुरी तरह डर गईं और स्कूल खत्म होते ही तुरंत घर भाग गईं.
13 करोड़ का कारोबार, 24 साल की उम्र में करोड़ों का घर, जानिए Gen Z फाउंडर की प्रेरक कहानी
वीडियो में सामने आई असलियत
बच्चों से घटना के बारे में सुनकर माता-पिता गुस्से से भर गए. परिवार वालों और ग्रामीणों की भीड़ तुरंत स्कूल पहुंची, जहां उन्होंने हेडमास्टर को आधी-अधूरी हालत में कुर्सी पर बैठे पाया. परिवार वालों ने अपने मोबाइल फोन पर हेडमास्टर का वीडियो बनाना शुरू कर दिया. जब आरोपी हेडमास्टर को एहसास हुआ कि वो फंस गया है और उसका वीडियो बनाया जा रहा है, तो उसने आनन-फानन में अपनी पैंट पहनना शुरू कर दिया. वही इस दौरान पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने उस घिनौने हैडमास्टर को हिरासत में ले लिया.

