Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Rajsthan Student Assault Case: लंच ब्रेक में कर लिया 11वीं की छात्रा का अपहरण, घर में किया गंदा काम

Rajsthan Student Assault Case: लंच ब्रेक में कर लिया 11वीं की छात्रा का अपहरण, घर में किया गंदा काम

राजस्थान पुलिस ने एक सरकारी स्कूल के फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (PTI) की तलाश शुरू कर दी है, जिस पर लंच ब्रेक के दौरान 16 साल की 11वीं की छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप है.

इस पूरे प्रकरण को लेकर पुलिस ने बताया कि राजस्थान के चुरू जिले के एक सरकारी स्कूल में 35 साल के फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (PTI) के खिलाफ शुक्रवार (31 जुलाई, 2026) को स्कूल के लंच ब्रेक के दौरान 11वीं की छात्रा के कथित अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया.

FIR में क्या पता चला

मामले की जांच कर रहे सुजानगढ़ के सर्कल ऑफिसर (CO) दरजाराम ने बताया कि 16 साल की छात्रा के पिता की ओर से दर्ज कराई गई FIR के अनुसार, आरोपी ने लंच ब्रेक के दौरान नाबालिग को धमकाया. इसके बाद उसे जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाया और अपने घर ले गया. यहां पर घर लाकर उसने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया.

उन्होंने आगे बताया कि बाद में लड़की घर लौटी और अपने परिवार को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उसके पिता ने सांडवा पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई.

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

शिकायत के आधार पर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. दर्जाराम ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल टेस्ट हो चुका है, जबकि फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने घटना वाली जगह का मुआयना किया और सबूत इकट्ठा किए हैं. उन्होंने कहा कि कानूनी प्रावधानों के तहत मजिस्ट्रेट के सामने छात्रा का बयान अभी दर्ज किया जाना बाकी है.

घटना के बाद विरोध-प्रदर्शन

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और लड़की के परिवार वालों ने सरकारी स्कूल के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल का मुख्य गेट बंद कर दिया और आरोपी टीचर की तुरंत गिरफ्तारी और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. पुलिसकर्मी स्कूल पहुंचे, प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जिसके बाद उन्होंने अपना आंदोलन खत्म कर दिया. आगे की जांच चल रही है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: In Khabar chattisagadh