Dailyhunt
Ramayan teaser: रामायण टीज़र पर बदला 'सीता' का नजरिया! दीपिका चिखलिया ने की तारीफ, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट

Ramayan teaser: रामायण टीज़र पर बदला 'सीता' का नजरिया! दीपिका चिखलिया ने की तारीफ, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट

Ramayan teaser: 2 अप्रैल को रामायण का टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मच गई. रणबीर कपूर के भगवान राम अवतार की पहली झलक ने दर्शकों को आकर्षित किया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा तब शुरू हुई जब 'ओरिजिनल सीता' दीपिका चिखलिया ने इस पर अपना रिएक्शन दिया.

टीज़र ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

फिल्म के शानदार विजुअल, भव्य स्केल और दमदार VFX ने दर्शकों का ध्यान तुरंत खींच लिया. रणबीर कपूर का मर्यादा पुरुषोत्तम राम वाला लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर कास्टिंग से लेकर सिनेमैटिक क्वालिटी तक हर पहलू पर जोरदार चर्चा हो रही है.

'सीता' दीपिका चिखलिया ने टीज़र की तारीफ की

रामायण में सीता का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाली दीपिका चिखलिया ने इस बार टीज़र की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि उन्हें यह काफी पसंद आया और अब वे फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं. दिलचस्प बात यह है कि जून 2024 में दीपिका चिखलिया ने इस फिल्म के बनने पर नाराजगी जताई थी. उनका मानना था कि बार-बार रामायण बनाना सही नहीं है, क्योंकि हर बार नई चीजें जोड़ने की कोशिश में मूल कहानी से छेड़छाड़ हो सकती है. उन्होंने आदिपुरुष की भी आलोचना की थी.

स्टारकास्ट और रिलीज को लेकर बढ़ा क्रेज

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी, यश, सनी देओल और रवि दुबे नजर आएंगे. खास बात यह है कि अरुण गोविल इस फिल्म में राजा दशरथ का रोल निभा रहे हैं. फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: In Khabar chattisagadh