Dailyhunt
Ramayana Teaser : 'रामायण' में रणबीर कपूर का दिव्य अवतार! रावण की झलक ने बढ़ाया उत्साह; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

Ramayana Teaser : 'रामायण' में रणबीर कपूर का दिव्य अवतार! रावण की झलक ने बढ़ाया उत्साह; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

Ramayana teaser review: फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं. आज गुरूवार, 2 अप्रैल को फिल्म का टीजर भी सामने आ गया है.

जिसे देखने के बाद दर्शकों में उत्साह काफी बढ़ गया है. टीजर में रणबीर कपूर भगवान राम के लुक में नजर आ रहे हैं. इस शानदार लुक को देखने के बाद अब लोगों को इंतजार करना भारी पड़ रहा है.

2 मिनट 38 सेकंड का टीजर

2 मिनट 38 सेकंड के इस टीजर में रणबीर कपूर भगवान राम के लुक में नजर आए. टीजर में एक्टर कभी राजकुमार, कभी वनवासी, तो कभी राजा के रूप में नजर आए. लेकिन हर लुक में रणबीर काफी संयमित दिखाई दिए. रणबीर कपूर का लुक सामने आने के बाद फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

पिछले साल देखने को मिली थी पहली झलक

बता दें कि, इससे पिछले साल मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक दिखाई थी. हालांकि, तब किसी का लुक सामने नहीं आया था. केवल राम बने रणबीर और रावण के किरदार में यश के हल्की से झलक देखने को मिली थी. लेकिन इस बार प्रभु राम का पूरा लुक सामने आ चुका है. हालांकि, अभी भी फिल्म के बाकी किरदार रावण, सीता, हनुमान, लक्ष्मण के लुक आना बाकी है. जिनका फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

दो पार्ट में रिलीज हुई फिल्म

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रामायण दो पार्ट में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट इस साल दीवाली पर रिलीज किया जाएगा. जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दीवाली 2027 में रिलीज होगा. फिल्म में रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता), यश (रावण), सनी देओल (हनुमान), रवि दुबे (लक्ष्मण), लारा दत्त (कैकयी) और अरुण गोविल (राजा दशरथ) का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: In Khabar chattisagadh