Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Samudrik Shastra: विशेष होता है सीने पर तिल वाले लोगों का व्यक्तित्व, जानें बाएं या दाएं, कहां होता है शुभ और कहां अशुभ!

Samudrik Shastra: विशेष होता है सीने पर तिल वाले लोगों का व्यक्तित्व, जानें बाएं या दाएं, कहां होता है शुभ और कहां अशुभ!

सामुद्रिक शास्त्र में तिलों का बहुत महत्व बताया गया है. ये व्यक्ति के स्वभाव और उसके भाग्य के बारे में बहुत कुछ बताते हैं. अगर सीने पर तिल की करें तो ये व्यक्ति को बेहद आकर्षक व्यक्तित्व वाला बनाता है.

सीने पर तिल के स्त्री और पुरुष के व्यवहार पर अलग-अलग प्रभाव दिखाई देते हैं. साथ ही इसके प्रभाव में इससे भी अंतर आता है कि ये बाईं ओर स्थित है या दाईं ओर.

दाईं ओर तिल होना

यदि किसी व्यक्ति के सीने पर दाईं ओर तिल हो तो उस पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है. इन लोगों के पास धन की कमी कभी नहीं होती. साथ ही ऐसा माना जाता है कि इन व्यक्तियों का भाग्य 25 वर्ष की आयु के बाद करवट लेता है. विशेष तौर पर अगर पुरुषों के दाईं ओर तिल हो तो ये विशेष शुभ होता है. ऐसे पुरुष सुलझे हुए, दीर्घायु और थोड़े कामुक स्वभाव के होते हैं. वहीं अगर महिलाओं की बात करें तो जिन महिलाओं के दाईं ओर तिल होता है वो कुशाग्र बुद्धि, दयालु और समझदार होती हैं. जिस घर में इनका विवाह होता है, वहां धन की कमी कभी नहीं होती.

बाईं ओर तिल होना

यदि किसी व्यक्ति के सीने पर बाईं ओर तिल हो तो ऐसे लोग काफी आकर्षक होते हैं और जो भी इनसे मिलता है वो इन पर मोहित हो जाता है. ये लोग कर्मठ और काफी परिश्रमी होते हैं. विशेष तौर पर अगर पुरुषों के बाईं ओर तिल हो तो ऐसे पुरुष अपनी मेहनत से जीवन में सब कुछ हासिल करने वाले होते हैं. साथ ही ये काफी चतुर भी होते हैं. वहीं जिन महिलाओं के सीने पर बाईं ओर तिल होता है वो कामुक और अपने पति की प्रिय होती हैं. इनके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती और इनका जीवन ऐश्वर्य से भरपूर होता है.

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. Inkhabar यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: In Khabar chattisagadh