Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
ससुर-बहू की प्रेम कहानी ने उड़ाए होश, मजदूरी पर गया बेटा, फिर उसकी पत्नी के साथ किया ऐसा कांड,जानकर कांप जाएंगे आप

ससुर-बहू की प्रेम कहानी ने उड़ाए होश, मजदूरी पर गया बेटा, फिर उसकी पत्नी के साथ किया ऐसा कांड,जानकर कांप जाएंगे आप

Sasur Bahu Crime: राजस्थान के बूंदी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. यहां एक ससुर पर अपने ही बेटे की पत्नी को लेकर घर से फरार होने का आरोप लगा है.

जब बेटे को इस बात की जानकारी मिली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. अब वह पुलिस से पत्नी और पिता को ढूंढने की गुहार लगा रहा है.

पूरा मामला बूंदी जिले के सदर थाना इलाके के सिलोर गांव का बताया जा रहा है. पीड़ित युवक पवन वैरागी ने अपने पिता रमेश वैरागी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है.

मजदूरी पर गया बेटा, पीछे से बदल गई पूरी कहानी

पीड़ित पवन वैरागी का कहना है कि वह मजदूरी का काम करता है और अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहता है. इसी दौरान उसके पिता की नजर उसकी पत्नी पर पड़ गई.पवन के मुताबिक उसकी पत्नी बेहद सीधी-सादी है और उसके पिता पहले भी उसके साथ गलत व्यवहार करते थे. इतना ही नहीं, वह उसे डराते-धमकाते भी थे. अब आरोप है कि मौका मिलते ही पिता उसकी पत्नी को अपने साथ लेकर फरार हो गया.

बाइक लेकर भी हुए फरार

पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि दोनों घर से उसकी बाइक लेकर भागे हैं. उसने कहा कि उसके परिवार में अब सिर्फ छह महीने की बेटी बची है और वह पूरी तरह टूट चुका है.पवन का आरोप है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही. हालांकि पुलिस ने इन आरोपों से इनकार किया है.

पुलिस क्या बोली?

सदर थाना प्रभारी अरविंद भारद्वाज का कहना है कि मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है. युवक ने अपने पिता पर पत्नी को भगाने का शक जताया है और पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है.

रिश्तों पर उठ रहे सवाल

बूंदी की इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों की मर्यादा और परिवारिक भरोसे पर सवाल खड़े कर दिए हैं. गांव में इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. वहीं पीड़ित युवक अब सिर्फ इतना चाहता है कि उसकी पत्नी और पिता जल्द से जल्द मिल जाएं ताकि सच सामने आ सके.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: In Khabar chattisagadh