Sawan Somvar Vrat Niyam : सावन (श्रावण 2026) का महीना 30 जुलाई से शुरू हो चुका है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, श्रावण में भगवान शिव धरती पर निवास करते हैं और अपने भक्तों की सभी समस्याओं को दूर करते हैं.
श्रावण महीने के सोमवार बहुत खास होते है. महादेव के मंदिर में जलाभिषेक के लिए लंबी लाइन लगती है. आइए जानते हैं सावन के सोमवार की रस्में और नियम क्या हैं.
सावन सोमवार के व्रत विधि
- व्रत रखने का तरीका तय करें.
- सुबह जल्दी उठें और नहा लें
- शिवलिंग पर जलाभिषेक करें
- शिव मंत्र का जाप करें
- व्रत के खाने के नियमों का पालन करें
- वाणी और व्यवहार पर कंट्रोल रखें
- व्रत को ठीक से तोड़ें
सोमवार व्रत के नियम
- व्रत रखने वाला सात्विक भोजन का सेवन करें. (लहसुन, प्याज, मांस, मदिरा आदि से दूर रहें)
- परिवार के सदस्यों को कढ़ीं या बैंगन नहीं खाना चाहिए.
- दूध से बनी चीजों का सेवन न करें, क्योंकि, दूध शिवजी को अर्पित किया जाता है.
- क्रोध, लालच और घृणा से दूर रहें. मन को जितना हो सकें शांत रहें.
- शिवजी को बेलपत्र काफी प्रिय है, इसलिए इसे शिवजी पर अर्पित करना न भूलें.
- सोमवार को ब्रह्मचर्य का पालन जरूर करें.
- इस दिन व्रत के दौरान सोना अच्छा नहीं माना जाता है.

