Lucknow Girl Blame Sub-Inspector Assault : पुलिस प्रशासन भले ही लाख जतन करे, लेकिन कुछ कर्मी ऐसी हरकतें कर देते हैं, जिससे जनता का विश्वास अपने ही रक्षक से उठ जाता है. ताजा मामला आशियाना थाने के एक सब इंस्पेक्टर पर विवेचना के दौरान युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगा है.
आशियाना थाने के सब इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगने के बाद उस पर सब इंस्पेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किए जाने की तैयारी है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ के पीजीआइ थाने में पिछले दिनों दर्ज एक मुकदमे की विवेचना कर रहे आशियाना थाने के एसआइ के पास पहुंची पीड़िता असहज हो गई,क्योंकि SI ही उसके साथ गंदी बात करने लगा. आरोप है कि SI ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया. इसका विरोध करने मारपीट और धमकी भी दी गई. SI की ज्यादतियों से तंग आकर पीड़ित युवती ने आला पुलिस अधिकारियों के सामने शिकायती पत्र दिया. आरोपित पुलिसकर्मी और उसके 2 अज्ञात साथियों के खिलाफ युवती ने शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.इस बारे में पुलिस उपायुक्त मध्य विक्रांत वीर ने बताया कि जांच में आरोप सही मिले हैं. केस दर्ज कर पूरी जांच की जाएगी.
कौन हैं आरोपी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवती ने आरोपी अभिषेक सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था. आरोप है कि मुकदमे की विवेचना के सिलसिले में एसआइ धर्मवीर शाही ने उसे थाने बुलाया. इसके बाद विवेचना के नाम पर फोन पर बातचीत होने लगी. पीड़िता का आरोप है कि मार्च से आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और अपनी शादी की बात छिपाई. अब शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, मारपीट करने समेत अन्य धाराओं में SI पर केस दर्ज करने की मांग की गई है.
पीड़ित युवती के मुताबिक, 30 जुलाई की रात उसे आशियाना थाने बुलाया गया. यहां पर एसआइ धर्मवीर शाही और उसके दो साथियों ने वाहन में उसके साथ मारपीट की. इसके साथ ही जान से मारने की भी धमकी दी. इस दौरान पीड़िता का मोबाइल भी छीन लिया.
यह भी पढ़ें: पति बना हैवान, पत्नी और 6 बच्चों को आखिर क्यों मार डाला; रहस्य सुलझाने में जुटी पुलिस

