अभी तक पुलिस हेल्पलाइन और महिला थाने में बहूओं पर ससुराल वालों के अत्याचार के मामले सामने आ रहे थे, लेकिन ग्वालियर के इस पारिवारिक विवाद ने लोगों को हैरान कर दिया है. अपनी गोरी बहू के आंतक से परेशान एक सास अपने शादीशुदा बेटे को लेकर पुलिस की दहलीज पर पहुंच गई. सास का आरोप है कि बहू अपने गोरे रंग का गुमान करती है और बेटे को काला कहकर बुलाती है.
परेशान परिजनों ने बहू की मनमानी और बढ़ती डिमांड को लेकर पुलिस अधीक्षक से मदद मांगी है.
गोरी बहू ने दिए काले रंग पर ताने
ये मामला ग्वालियर के गोसपुरा इलाके का बताया जा रहा है, जहां बहू लतेश के हिंसक व्यवहार से तंग आकर सास अतर देवी और बेटे कमल किशोर के साथ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंची. अतर देवी ने बताया कि शादी के बाद से बहू लतेश का व्यवहार बेटे कमल किशोर के साथ ठीक नहीं रहा. पहले तो बहू ने आईफोन दिलवाने की डिमांड की, घर में एसी लगवाने की जिद की और जब ये सभी मांगे पूरी नहीं की गईं तो बेटे के काले रंग पर अपमानजनक टिप्पडियां करने लगी.
You Might Be Interested In
Sadhvi Satish Sail: कौन हैं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 साध्वी सतीश सैल? खूबसूरती देख चौंधिया जाएंगी आंखें
ये 4 सेक्स पोजीशन... जो भरपूर चरम सुख तक ले जाएंगी! Confidence और शरीर की Positivity भी करेंगी बूस्ट
कातिलाना फिगर और बोल्ड लुक! अफगानी मॉडल के बिकिनी लुक ने उड़ाए होश; हुस्न ने मचाई सनसनी
फांसी लगाने की धमकी
सास अतर देवी ने एसपी ऑफिस में गुहार लगाई है कि बहू लतेश रोजाना फांसी पर लकटने की धमकी देती है. रोजाना बेटे को काला कहकर बुलाती है और घर में आईफोन, एसी और महंगे सामानों लाने के लिए प्रैशर बनाती है. आए दिन बेटे कमल किशोर को मानसिक प्रताड़नाए मिल रही हैं. कई बार विवाद इस हद तक पहुंच जाता है कि परिवार वालों की भीड़ इकट्ठी हो जाती है.
बहू के माता-पिता पर लगे आरोप
बहू लतेश को लेकर सास अतर देवी ने कहा कि शादी के बाद से ही बहू की डिमांड इतनी बढ़ गईं कि घर में विवाद बढ़ने लगा. वहीं पति कमल किशोर का आरोप है कि पत्नी बड़ी डिमांडें करती है. छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाती है. फिर परिवार को झूठे आरोपों में फंसाने की धमकियां देती है. इस सभी चीजों के लिए पत्नी लतेश के माता-पिता भड़काते हैं.
तलाक तक पहुंची बात
कमल किशोर के परिवार का आरोप है कि बहू के माता-पिता ही ससुराल पक्ष के खिलाफ भड़काते हैं कि डिमांडों का इतना प्रैशर बनाओ कि अपने आप तलाक करने पर मजबूर हो जाएं. सास ने बताया कि घर में अब खाना बनाने से लेकर घरेलू कामों को लेकर भी विवाद हो रहा है. बहू लतेश ने शादी में मिले सारे गहने और उपहार भी अपने कब्जे में ले लिए हैं.
आत्महत्या करने की कोशिश
पुलिस अधीक्षक को अपनी आपबीती सुनाते हुए सास अतर देवी कहती है कि बेटे कमल किशोर से विवाद के दौरान बहू लतेश ने दुप्ट्टे से फांसी लगाने की कोशिश भी की है. इन सभी घटनाओं के कारण पूरा परिवार डरा हुआ है कि कहीं बहू का गलत कदम उन्हें जेल की सैर न करवा दे. ससुराल पक्ष ने इन सभी घटनाओं से जुड़ी वीडियो और अन्य साक्ष्य पुलिस को सौंपे हैं. इस मामले में पुलिस ने भी जांच-पड़ताल के आदेश जारी कर दिए हैं.

