Dailyhunt
UPSC CSE Prelims Admit Card 2026: यूपीएससी एडमिट कार्ड पर ये रहा लेटेस्ट अपडेट, जानें कब होगा जारी

UPSC CSE Prelims Admit Card 2026: यूपीएससी एडमिट कार्ड पर ये रहा लेटेस्ट अपडेट, जानें कब होगा जारी

UPSC CSE Prelims Admit Card 2026 Date: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE) 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर सकता है. जिन उम्मीदवारों ने UPSC Civil Services Preliminary Examination 2026 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

आयोग की ओर से एडमिट कार्ड जारी होने की संभावना इसी सप्ताह जताई जा रही है.

UPSC CSE Prelims 2026 परीक्षा का आयोजन 24 मई 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. यह परीक्षा IAS, IPS, IFS सहित केंद्र सरकार के कई प्रतिष्ठित Group A और Group B पदों पर भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण है.

You Might Be Interested In

  • Sadhvi Satish Sail: कौन हैं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 साध्वी सतीश सैल? खूबसूरती देख चौंधिया जाएंगी आंखें

  • ये 4 सेक्स पोजीशन... जो भरपूर चरम सुख तक ले जाएंगी! Confidence और शरीर की Positivity भी करेंगी बूस्ट

  • कातिलाना फिगर और बोल्ड लुक! अफगानी मॉडल के बिकिनी लुक ने उड़ाए होश; हुस्न ने मचाई सनसनी

UPSC Prelims Admit Card 2026 कब होगा जारी?

पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें तो UPSC आमतौर पर परीक्षा से 8 से 20 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता रहा है. इसी आधार पर माना जा रहा है कि इस सप्ताह उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं. पिछले साल आयोग ने 25 मई 2025 को आयोजित परीक्षा के लिए 13 मई 2025 को एडमिट कार्ड जारी किए थे. वहीं 2024 में परीक्षा से सिर्फ 9 दिन पहले हॉल टिकट उपलब्ध कराया गया था.

पिछले वर्षों में कब जारी हुए UPSC एडमिट कार्ड?

वर्षएडमिट कार्ड जारी होने की तारीखपरीक्षा की तारीखपरीक्षा से पहले का अंतर
202513 मई 202525 मई 202512 दिन
20247 जून 202416 जून 20249 दिन
20238 मई 202328 मई 202320 दिन
202210 मई 20225 जून 202226 दिन
202116 सितंबर 202110 अक्टूबर 202124 दिन
20201 सितंबर 20204 अक्टूबर 202033 दिन

कोविड-19 महामारी के दौरान 2020 और 2021 में परीक्षा शेड्यूल प्रभावित हुआ था, जिसके कारण एडमिट कार्ड भी देरी से जारी किए गए थे. हालांकि सामान्य परिस्थितियों में UPSC मई महीने में ही प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी करता है.

UPSC Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
"UPSC CSE Prelims Admit Card 2026" लिंक पर क्लिक करें.
रजिस्ट्रेशन ID या रोल नंबर दर्ज करें.
जन्मतिथि और कैप्चा भरें.
सबमिट बटन पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें.

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?

UPSC ई-एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा की तारीख और जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें.

UPSC डाक के माध्यम से हॉल टिकट नहीं भेजता है. सभी उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन माध्यम से ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा. परीक्षा से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें ताकि किसी महत्वपूर्ण सूचना को मिस न करें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: In Khabar chattisagadh