Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
वर्ल्ड कप में खलेगी गेंदबाजों की कमी, जसप्रीत बुमराह से काम नहीं चलेगा, इस गेंदबाज से बात करने की सलाह

वर्ल्ड कप में खलेगी गेंदबाजों की कमी, जसप्रीत बुमराह से काम नहीं चलेगा, इस गेंदबाज से बात करने की सलाह

2027 वनडे विश्व कप का आयोजन अगले साल अक्टूबर में अफ्रीका में होना है. टूर्नामेंट शुरू होने में अभी एक साल से ज्यादा का समय बचा है, लेकिन भारतीय टीम की तैयारियां अभी से चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

जहां एक ओर टीम के ओपनिंग संयोजन और कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य पर लगातार बहस हो रही है, वहीं पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि टीम की सबसे बड़ी चिंता बल्लेबाजी नहीं, बल्कि गेंदबाजी है. उनके अनुसार जसप्रीत बुमराह के बिना भारत का गेंदबाजी आक्रमण अभी भी कमजोर नजर आता है.

इसी वजह से अश्विन ने बीसीसीआई के चयनकर्ताओं को अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार से बातचीत करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर को रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और अन्य घरेलू टूर्नामेंट खेलने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए, ताकि वह फिर से अपनी सर्वश्रेष्ठ लय हासिल कर सकें. अश्विन का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका की तेज और उछालभरी पिचों पर भुवनेश्वर का अनुभव भारत के काफी काम आ सकता है.

भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर अश्विन की राय

ईएसपीएनक्रिकइन्फो पर बातचीत के दौरान रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि चयनकर्ताओं को भुवनेश्वर कुमार से संपर्क करना चाहिए और उन्हें नियमित घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए तैयार करना चाहिए. उनका मानना है कि अगर भुवनेश्वर अच्छी लय में लौटते हैं, तो वह 2027 विश्व कप में भारतीय टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. अश्विन ने साफ कहा कि बड़े टूर्नामेंट में अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी टीम को मजबूती देती है.

इन खिलाड़ियों को लेकर भी रखी अपनी राय

रविचंद्रन अश्विन ने 2027 विश्व कप के संभावित खिलाड़ियों को लेकर भी अपनी राय साझा की. उन्होंने कुछ खिलाड़ियों को पक्का दावेदार, कुछ को संभावित विकल्प और कुछ को टीम से बाहर रहने की श्रेणी में रखा. हैरानी की बात यह रही कि उन्होंने ऋषभ पंत, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा समेत कई चर्चित खिलाड़ियों को अपनी पसंदीदा सूची में जगह नहीं दी. अश्विन का मानना है कि विश्व कप जैसी बड़ी प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन खिलाड़ियों के अनुभव, मौजूदा फॉर्म और संतुलन को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: In Khabar chattisagadh