Who Is Surbhi Das: रामायण का ट्रेलर सामने आ चुका है. लोगों को ये ट्रेलर काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. ट्रेलर की शुरुआत से लेकर अंत सभी क्लिप ने लोगों का मन मोहित कर दिया है. अब दर्शक फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
बता दें कि, रामायण दिवाली के खास मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रहा है. इस ट्रेलर में एक एक्ट्रेस ने हल्की से झलक ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया है. लोग तो यह तक कहने लगे हैं कि उन्हें माता सीता के तौर पर कास्ट करना चाहिए था.
साई पल्लवी बनीं माता सीता
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण (Ramayana) में माता सीता का किरदार साउथ की पॉपूलर एक्ट्रेस साई पल्लवी निभा रही है. फिल्म में उनकी सादगी, देवी सीता का लुक और डायलॉग सबकुछ काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोग साई पल्लवी से अधिक उनके पीछे खड़ी एक्ट्रेस को पसंद कर रहे हैं.
किसके आगे फिकी पड़ी साई पल्लवी?
गुरुवार को रामायण का ट्रेलर जारी किया गया है. जिसमें पहली बार साई पल्लवी माता सीता के रुप में नजर आईं. ट्रेलर में साई की एंट्री के साथ दो अन्य एक्ट्रेस भी साथ में नजर आईं. लेकिन साई पल्लवी के लेफ्ट साइड खड़ी एक्ट्रेस ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. जिसके बारे में जानने के लिए हर कोई उत्सुक नजर आ रहा है. एक्ट्रेस रातों-रात इंटरनेट पर छा गईं. उन्होंने साई पल्लवी को भी फीका कर दिया. आइए जानते हैं कौन है वो एक्ट्रेस?
कौन है सुरभि दास?
साई पल्लवी के पीछे खड़ी एक्ट्रेस असमिया एक्ट्रेस सुरभि दास है. लोग उन्हें काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने उन्हें साई पल्लवी से बेहतर बताया है. एक और यूजर ने कहा कि 'बैकग्राउंड में खड़ी एक्ट्रेस पूरी तरह छा गई. यहां तक की वह साई पल्लवी पर भी भारी पड़ रही है.'
शत्रुघ्न की पत्नी बनीं एक्ट्रेस
असमिया एक्ट्रेस सुरभि दास रामायण में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी. फिल्म में वह माता सीता की बहन श्रुतकीर्ति और श्री राम के भाई शत्रुघ्न की पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी.
ये भी पढ़ें: 'राम' की भूमिका निभाने से डर रहे थे रणबीर कपूर, बोले, 'बड़ी जिम्मेदारी का काम…'; 'टॉक्सिक' अभिनेता यश ने की उनकी तारीफ

