Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Bihar: बीडीओ की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, पति पर लगा दूसरी महिला से संबंध का आरोप

Bihar: बीडीओ की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, पति पर लगा दूसरी महिला से संबंध का आरोप

In Khabar 1 week ago

बिहार के दरभंगा जिले के जाले में तैनात खंड विकास अधिकारी (Block Development Officer) मनोज कुमार की पत्नी अमृता कुमारी (29) की संदिग्ध हालात में हुई मौत का मामला गरमा गया है. BDO की पत्नी की रहस्यमयी हालात में मौत हुई है.

ऐसे में परिजन ने पति समेत तीन करीबी लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप लगाए हैं. मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित आवास में पत्नी अमृता मृत पाई गईं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मायके पक्ष ने पति, सास और ननद पर मानसिक प्रताड़ना के साथ जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच शुरू कर दी है.

वहीं, मामला दरभंगा के जाले में कार्यरत बीडीओ मनोज कुमार से जुड़ा है, इसलिए पुलिस बारीकी से जांच कर रही है. प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध मौत का प्रतीत हो रहा है. यही वजह है कि घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच जारी है.

लड़की पक्ष का आरोप, जहर दिया गया अमृता को

परिजन का कहना है कि वर्ष 2023 में अमृता की शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ हुई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद पति के कथित दूसरी महिला से संबंध को लेकर दंपती के बीच विवाद शुरू हो गया था. आरोप है कि इसी विवाद के कारण अमृता को लगातार प्रताड़ित किया जाता था. परिजन का कहना है कि अमृता कुमारी को पति के अलावा सास और ननद द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था, जिससे वह काफी परेशान रहती थी. परिजन आरोप है कि घटना से एक रात पहले भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था और उसी दौरान पति, सास और ननद ने मिलकर अमृता को कथित रूप से जहर देकर मार दिया.

जांच में ली गई सीएफएल की मदद

डीएसपी नगर 1- सुरेश कुमार का कहना है कि बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित कन्हौली बेला में दरभंगा के जाले प्रखंड में पदस्थापित बीडीओ मनोज कुमार की पत्नी अमृता कुमारी (29) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जांच की जा रही है. पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानते हुए हर पहलू से जांच में जुटी है. घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाकर नमूने लिए गए हैं. परिजन का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद अमृता को पति के किसी दूसरी महिला के साथ कथित अवैध संबंध की जानकारी मिली, जिसके बाद परिवार में लगातार विवाद होने लगा. पुलिस इस पहलू को ध्यान में रखते हुए भी जांच कर रही है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: In Khabar