Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बीजेपी झंडा लगी कार के बोनट पर चढ़कर महिला का हंगामा! सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल

बीजेपी झंडा लगी कार के बोनट पर चढ़कर महिला का हंगामा! सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल

In Khabar 2 weeks ago

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बुर्का पहने एक महिला कालागढ़ रोड पर खड़ी बीजेपी का झंडा लगी एक कार के बोनट पर चढ़कर हंगामा करती दिखाई दे रही है.

इस दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला काफी देर तक कार के सामने और बोनट पर चढ़कर विरोध जताती रही. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझाकर स्थिति को शांत कराया. इसके बाद यातायात भी सामान्य कराया गया. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला के हंगामे की वजह क्या थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने में जुटी है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: In Khabar