Car Tyre Buying Tips: कई बार कार ज्यादा चल जाने के बाद उसके टायर घिस जाते हैं या फिर खराब हो जाते हैं. ऐसी स्थिति में टायरों को तत्काल प्रभाव से निकलवाकर नए टायर लगवा लेने चाहिए ताकि किसी भी दुर्घटना को होने से रोका जा सके. लेकिन, कई बार लोग अपनी कार के लिए गलत टायर चुन बैठते हैं.
अगर आपको भी कार के लिए नए टायर लेने हैं तो ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. कुछ चीजों को नजरअंदाज करना आपकी कार की सुरक्षा के लिए कहीं न कहीं नुकसानदायक हो सकता है.
कई लोग पुराने टायर घिसने के बाद जल्दबाजी में नए टायर खरीद लेते हैं, लेकिन उनके साइज, मैन्युफैक्चरिंग डेट आदि के बारे में पता नहीं लगाते हैं. चलिए जानते हैं गाड़ी के लिए नए टायर खरीदते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
1. टायर का साइज सही चुनें
कई बार लोग अंजाने में कार का टायर लेते समय उसका साइज गलत चुन लेते हैं. छोटे या बड़े साइज के टायर चुन लेने से कई बार टायर कार में ठीक तरह से फिट नहीं बैठते हैं. ऐसे में रास्ते में एक्सीडेंट होने का भी जोखिम रहता है. गलत साइज के टायर लगाने के बाद सस्पेंशन पर ज्यादा दबाव पड़ने के साथ ही स्पीडोमीटर की रीडिंग में अंतर आ सकता है.
2. मैन्युफैक्चरिंग डेट देखें
जिस तरह आप खाने का कोई भी सामान लेते हैं और उसकी मैन्युफैक्चरिंग डेट चेक करते हैं वैसे ही आपको कार के टायर लेने से पहले भी मैन्युफैक्चरिंग डेट का पता लगाना चाहिए. अगर यह डेट ज्यादा पुरानी है तो टायर नहीं लेने चाहिए. टायर पर लिखे DOT कोड से उसकी मैन्युफैक्चरिंग डेट लिखी होती है.
3. अच्छे ब्रांड का टायर लें
कार का टायर लेने से पहले आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि किसी अच्छी कंपनी का और ब्रांडेड टायर ही लें. क्योंकि, टायरों की क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए तभी आपके टायर अच्छी तरह से काम करने में सक्षम रहेंगे.

