Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Eid Al Adha 2026: कब मनाया जाएगा बकरीद का त्योहार? इस्लाम के दूसरे बड़े त्योहार की तैयारी में जुटे मुसलमान

Eid Al Adha 2026: कब मनाया जाएगा बकरीद का त्योहार? इस्लाम के दूसरे बड़े त्योहार की तैयारी में जुटे मुसलमान

In Khabar 3 weeks ago

Eid Al Adha 2026: इस्लाम में ईद-उल-अजहा को एक महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है. बताया जा रहा है कि इस साल यह त्योहार 27 या 28 मई को मनाए जाने की उम्मीद है. हालांकि इसकी पक्की तारीख के बारे में जानकारी चांद के दिखने के बाद ही मिलेगी.

ईद-उल-अजहा को बकरीद, ईद-उल-अधा और कुर्बानी जैसे नामों से भी जाना जाता है. यह एक ऐसा मौका है जब दुनिया भर के मुसलमान एक साथ मिलकर जश्न मनाते हैं और अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं.

इसके अलावा, बकरीद का त्योहार इबादत, अल्लाह पर भरोसे, दान और दरियादिली से गहराई से जुड़ा हुआ है. इस्लाम में त्योहारों की बात करें तो उनकी पक्की तारीखों के बारे में पहले से कुछ पता नहीं होता है. मतलब ये है कि इस्लामी कैलेंडर चांद के कैलेंडर पर आधारित होते हैं और सही तारीख का एलान नया चांद दिखने के बाद ही किया जाता है. जिसकी वजह से ग्रेगोरियन कैलेंडर वर्ष से यह आगे पीछे हो जाती है. कई बार तो यह भी देखने को मिलता है कि इन त्योहारों की तारीखों में 10 से 11 दिनों का अंतर होता है.

You Might Be Interested In

  • Sadhvi Satish Sail: कौन हैं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 साध्वी सतीश सैल? खूबसूरती देख चौंधिया जाएंगी आंखें

  • ये 4 सेक्स पोजीशन... जो भरपूर चरम सुख तक ले जाएंगी! Confidence और शरीर की Positivity भी करेंगी बूस्ट

  • कातिलाना फिगर और बोल्ड लुक! अफगानी मॉडल के बिकिनी लुक ने उड़ाए होश; हुस्न ने मचाई सनसनी

कब होगी बकरीद?

इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि बकरीद 27 या 28 मई को मनाया जा सकता है. इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, बकरीद जिलहिज्जा की 10वीं तारीख को मनाया जाता है. उम्मीद जताई जा रही है कि जिलहिज्जा 2026 का नया चांद 17 या 18 मई को दिखने की उम्मीद है. अगर उस दिन चांद दिखता है तो बकरीद की तारीख पक्की हो जाएगी और मुसलमान पूरे लगन के साथ अपनी तैयारी शुरू कर देगें.

कब मनाया जाता है ईद-उल-अजहा का पर्व?

इस्लाम में ईद को सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है. इसके बाद बकरीद का नंबर आता है. ईद के 2 महीने 10 दिनों के बाद बकरीद का त्योहार मनाया जाता है. इसे इस्लाम का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण त्योहार बताया गया है. इस दिन इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग पैगंबर इब्राहिम के दिए गए सबसे बड़े बलिदान और अल्लाह के प्रति उनके गहरे प्रेम को याद करते हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: In Khabar